बाइक पर आए हमलावर, सलमान खान के घर के बाहर हुई धड़ाधड़ फायरिंग, सामने आया CCTV फुटेज, दिखे ये दो शख्स
Salman Khan CCTV Footage: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जान पर खतरा मंडरा रहा है। 14 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद वह आनन-फानन में बाइक में सवार होकर वहां से भाग जाते हैं। अब इस पूरे हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसकी वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो गए। अब उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले हमलावरों का वीडियो सामने आ गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, कितनी तेज स्पीड से हमलवार बाइक पर सवार होकर आते हैं और अंधाधुंध फायरिंग करते हैं।

कुछ सेकंड के इस वीडियो में हमलावर तुरंत फायरिंग करके वहां से बाइक पर निकल जाते हैं। हालांकि इस वीडियो में इन हमलावरों को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि उन्होंने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट लगाया हुआ है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद सलमान खान की सुरक्षा पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं।
इस वीडियो पर अब फैंस के तमाम तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि ये सब लॉरेंस बिश्नोई का किया धरा है। वहीं कुछ फैंस ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल खड़े किए कि आखिर ये कैसी सुरक्षा है। फिलहाल ये सीसीटीवी फूटेज मुंबई पुलिस बरामद कर लिया और वह इस मामले में जल्द ही कार्रवाई शुरू करेगी।
बता दें कि, सलमान खान लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं। हिरण मामले में उसने कई बार एक्टर को जान से मारने की धमकी दी यहां तक कि उन्हें फोन कॉल और ईमेल द्वारा भी मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई लेकिन अब घर के बाहर हुए इस हमले के बाद मामला और संगीन होता जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में सलमान खान की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications