सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, 2 हमलावरों ने चलाई गोलियां, मुंबई पुलिस दिया ये बड़ा अपडेट

Salman Khan News: बॉलीवुड के भाईजान अभिनेता सलमान खान को अक्सर जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं। इसी बीच आज सुबह 5 बजे के आस-पास मुंबई स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई है। इस खबर ने बॉलीवुड में सनसनी मचा दी है।

salman khan gun shot

मुंबई पुलिस ने अपडेट देते हुए कहा है कि, सलमान खान के मुंबई के बांद्रा आवास के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई। आज सुबह 5 बजे, मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात हमलावर सलमान खान के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से फरार हो गए हैं।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद

फिलहाल गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है।

salman khan gun shot

बताया जा रहा है कि दोनों शूटर बाइक से थे और उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में शामिल हैं सलमान खान

पिछले साल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कहा था कि सलमान खान उन 10 हिट लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की योजना बनाई है। लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से 1998 काले हिरण शिकार घटना को लेकर नाराज रहता है। लॉरेंस बिश्नोई, बिश्नोई समुदाय से आता है।

salman khan gun shot

लॉरेंस बिश्नोई ने खुलासा किया था कि उनके गुर्गे, संपत नेहरा ने सलमान खान के बांद्रा आवास के बाहर रेकी की है और जल्द ही उनको निशाने पर लिया जाएगा। हालांकि नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया था।

सलमान खान को मिली है Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

पिछले साल 11 अप्रैल 2023 को एक और धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी थी। सलमान खान ईमेल भेजने के आरोप में यूनाइटेड किंगडम में एक भारतीय छात्र के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+