Operation Sindoor: क्या पाकिस्तान की मिसाइलें मुंबई तक आ सकती हैं? बॉर्डर से कितनी दूर पर है मायानगरी!

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का भारत ने अब जोरदार जवाब दिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है।

सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर है। अब पाकिस्तानी सेना आम लोगों को निशाना बना रही है। वहीं भारतीय सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Operation Sindoor

क्या मुंबई पर मिसाइल हमला कर सकता है पाकिस्तान?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिख रही है, लेकिन क्या वो भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को निशाना बना सकता है? क्या पाक सेना के पास इतनी ताकत है कि वो सीधे मुंबई पर हमला कर सकता है? या फिर वो साइबर अटैक, ड्रोन स्ट्राइक या मिसाइल लॉन्च जैसे किसी दूसरे तरीके से मुंबई को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा?

इन सवालों के जवाब जानना हर देशवासी के लिए जरूरी है ताकि अफवाहों से दूर रहकर सच को समझा जा सके।

ये भी पढ़ें Operation Sindoor: क्या दिल्ली तक पहुंच सकती है पाकिस्तान की मिसाइल? जानिए बॉर्डर से कितनी दूर है राजधानी

मुंबई से पाकिस्तान के प्रमुख शहरों की अनुमानित सीधी हवाई दूरी

  • लाहौर से मुंबई - लगभग 1,360 किलोमीटर
  • रावलपिंडी से मुंबई - लगभग 1,450 किलोमीटर
  • इस्लामाबाद से मुंबई - लगभग 1,450 किलोमीटर
  • क्वेटा से मुंबई - लगभग 850 किलोमीटर

ध्यान दें: ये अनुमानित सीधी हवाई दूरी हैं। मिसाइल, फाइटर जेट या अन्य सैन्य साधनों के वास्तविक मार्ग के अनुसार दूरी थोड़ी कम या ज़्यादा हो सकती है।

क्या मुंबई है अगला टारगेट?

वैसे तो पाकिस्तान के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो लंबी दूरी तक हमला कर सकती हैं, और मुंबई तक भी पहुंच सकती हैं। लेकिन अब भारत पहले जैसा नहीं रहा। S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और 'आकाश' जैसी स्वदेशी मिसाइल रक्षा प्रणाली अब पूरी तरह एक्टिव हैं । जो दुश्मन की किसी भी मिसाइल या एयरस्ट्राइक को हवा में ही नष्ट करने की क्षमता रखती हैं।

ये भी पढ़ें Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक में मसूद अजहर का परिवार हुआ तबाह, जैश सरगना की Family में हैं कितने सदस्‍य?

मुंबई पर हमला किया तो क्या होगा?

दूसरी ओर, पाकिस्तान भी जानता है कि अगर उसने मुंबई जैसे बड़े शहर पर सीधा हमला किया, तो भारत उसे बिल्कुल भी नहीं छोड़ेगा। ऐसी किसी भी हरकत का मतलब सीधी जंग और शायद परमाणु युद्ध होगा और अगर ये होता है, तो इसका असर सिर्फ भारत और पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यही वजह है कि संयुक्त राष्ट्र (UN), अमेरिका, चीन और बाकी बड़े देश ऐसी किसी स्थिति को जंग में बदलने से पहले ही रोकने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। कूटनीति, इस मोड़ पर दुनिया का सबसे ताकतवर हथियार बन जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+