Operation Sindoor: क्या दिल्ली तक पहुंच सकती है पाकिस्तान की मिसाइल? जानिए बॉर्डर से कितनी दूर है राजधानी
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने जोरदार तरीके से बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। इस हमले में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

पाकिस्तान का नापाक हरकत
भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करते हुए LOC पर भारी गोलीबारी कर रहा है। आर्टिलरी (तोप) के जरिए पाकिस्तानी सेना आम लोगों को निशाना बना रही है। इस हमले में कई भारतीय की जान भी चली गई है। वहीं भारतीय सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
क्या दिल्ली पर मिसाइल हमला कर सकता है पाकिस्तान?
वहीं लोगों के मन में सवाल उठता रहा है कि, क्या पाकिस्तान की सेना भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) पर सीधा हमला कर सकती है? क्या पाकिस्तान किसी अन्य तरीके से दिल्ली को निशाना बना सकता है?
दिल्ली से पाकिस्तान के प्रमुख शहरों की अनुमानित सीधी हवाई दूरी (Distance between Delhi to Pakistan Border)
- लाहौर से दिल्ली - लगभग 420 किलोमीटर
- रावलपिंडी से दिल्ली - लगभग 690 किलोमीटर
- इस्लामाबाद से दिल्ली - लगभग 685 किलोमीटर
- क्वेटा से दिल्ली - लगभग 1,100 किलोमीटर
ये सभी अनुमानित हवाई दूरी हैं। मिसाइल या विमान के मार्ग पर निर्भर करते हुए वास्तविक दूरी में थोड़ा अंतर हो सकता है।
जानिए भारत की तैयारी
वैसे सैन्य दृष्टिकोण से पाकिस्तान के पास लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें है जो दिल्ली तक हमला कर सकती हैं। लेकिन भारत की एंटी- मिसाइल डिफेंस सिस्टम( जैसे S-400 और आकाश सिस्टम) अब काफी मजबूत हो चुका है, जो किसी भी मिसाइल या हवाई हमले को समय रहते रोकने की क्षमता रखता है।
दिल्ली पर हमला और परमाणु युद्ध की आशंका!
दूसरी ओर पाकिस्तान जानता है कि वे सीधे तौर पर दिल्ली पर हमला करेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं और ये परमाणु युद्ध की तरफ जा सकता है। जिसका खामियाजा न सिर्फ भारत-पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया को भुगतना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर UN, अमेरिका और चीन जैसे देश, ऐसे किसी कदम को तुरंत कूटनीतिक रूप से रोकने में सक्रिय रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications