Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक में मसूद अजहर का परिवार हुआ तबाह, जैश सरगना की Family में हैं कितने सदस्य?
Operation sindoor: भारतीय सेना ने आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर "ऑपरेशन सिंदूर" चलाकर तबाह कर दिया है। भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कैंपों और ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है।
भारत की तीनों सेना के ज्वाइंट "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत की इस एयर स्ट्राइक में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों की भी मौत हुई है। इसमें आतंकी की बहन और उसका साला भी शामिल था जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी था।

जैश ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के परिवार के मारे गए 10 सदस्य
आतंकी के परिवार के सदस्य के 10 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भी की है। जिसमें ये भी बताया गया है कि भारत में हमले में मारे गए सदस्यों को आज ही दफनाया जाएगा। पाकिस्तानी टीवी पर आ रही रिपोर्ट के अनुसार मसूर अजहर की बड़ी बहनोई और उसके और चार करीबी इस हमले में मारे गए हैं। मारे गए लोगों में मौलाना कासिफ और उसका परिवार, मौलाना अब्दुल रऊफ की बेटी, पोते और बच्चे भी मारे गए हैं। हालांकि ये पुष्टि नहीं की गई हैं कि भारत द्वारा किए गए हमले में क्या आतंकी के पूरे परिवार के सदस्य मारे गए हैं।
मसूद अजहर के परिवार में हैं कितने सदस्य?
पाकिस्तान के बहावलपुर में 10 जुलाई 1968 जन्में मसूद अजहर जो भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, उसकी कुल 11 भाई-बहन हैं जिसमें 6 बहनें और 5 भाई है। इसके अलावा मसूद अजहर के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटें और दो बेटियां हैं।
जैश-ए-मोहम्मद में सक्रिय है मसूद अजहर का परिवार
मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) नाम का आतंकी संगठन चलाता है और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार उसके परिवार के 16 सदस्य उसके आतंकी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। जिसमें उसके भाई, साला, बहनोई और भतीजे शामिल हैं। Operation Sindoor क्या है? भारत ने पाकिस्तान और POK में कहां-कहां किया धमाका?
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला
आतंकी ठिकानों और जैश-ए-मोहत्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार को तबाह कर भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया है। भारतीय सेना ने पीओके के अलावा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित 4 आतंकी ठिकानों पर भी हवाई हमले तबाह कर दिया है। भारत सरकार ने इस बात की पुष्टि की है इस आतंकी हमले में कोई भी नागरिक नहीं मारा गया है आतंकी और उससे जुड़े लोग मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications