Bangladeshi Arrested Mumbai: मुंबई में घुसपैठियों पर बड़ा प्रहार, वर्सोवा दरगाह से 25 बांग्लादेशी गिरफ्तार
Bangladeshi Infiltrators Arrested Mumbai: मुंबई पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्सोवा इलाके से 25 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। वर्सोवा पुलिस द्वारा शकुलशाह दरगाह पर की गई इस छापेमारी में पकड़े गए आरोपियों में 21 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन सभी ने कोलकाता और मिजोरम के रास्तों से अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश किया था।
मुंबई पुलिस के अनुसार, यह इस साल की घुसपैठ के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए घुसपैठियों के स्थानीय संपर्कों और उनके यहां छिपने के पीछे के असली मकसद की गहनता से जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications