'मुझे नहीं जीना, थक गई हूं', क्या 6 महीने पहले ही तय हो गई थी Sanchita Ugale की मौत? दोस्त गीतांजलि का खुलासा

Sanchita Ugale Death: टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस संचिता उगले की अचानक मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। कुमकुम भाग्य जैसे मशहूर सीरियल में नजर आ चुकीं संचिता उगले की गत 14 जून 2026 को मौत हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है लेकिन इस बीच उनकी करीबी दोस्त गीतांजलि के खुलासों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या जिंदगी जीने से थक गई थीं संचिता उगले?
एक इंटरव्यू में गीतांजलि ने दावा किया है कि उसकी दोस्त संचिता का ये कदम अचानक नहीं था। उनके मुताबिक संचिता पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं और अक्सर जिंदगी से हार मानने जैसी बातें कर रही थीं।

Sanchita Ugale Death

'संचिता पिछले 6 महीने से मौत की बातें कर रही थी'

गीतांजलि ने बताया कि संचिता बार-बार कहती थीं कि वह अब जीना नहीं चाहतीं। उनका मानना है कि जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक लगातार ऐसी बातें करता है तो ये उसके अंदर चल रहे गहरे संघर्ष का संकेत होता है। दोस्त के अनुसार संचिता करीब 6 महीने से मौत और जिंदगी से दूरी बनाने जैसी बातें कर रही थीं।

Sanchita Ugale Death केस में नया मोड़, WhatsApp चैट्स ने खोला राज, दोस्त का दावा- फेमस एक्टर ने टॉर्चर किया
Sanchita Ugale Death केस में नया मोड़, WhatsApp चैट्स ने खोला राज, दोस्त का दावा- फेमस एक्टर ने टॉर्चर किया

डिप्रेशन से जूझ रही थीं संचिता उगले

-संचिता उगले की दोस्त गीतांजलि का कहना है कि एक्ट्रेस गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। उनके मुताबिक इस स्थिति की शुरुआत जनवरी 2026 के आसपास हुई थी। हालत इतनी खराब हो गई थी कि कई-कई दिनों तक उसे नींद नहीं आती थी। वह डिप्रेशन में चली गई थी।

-गीतांजलि ने दावा किया कि संचिता उगले लगातार चार-पांच दिन तक जागती रहती थीं और ठीक से सो नहीं पाती थीं। इससे उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी।

लीड रोल मिलने के बाद भी खुश नहीं थी संचिता

-आमतौर पर किसी कलाकार के लिए किसी शो में लीड रोल मिलना बड़ी उपलब्धि माना जाता है लेकिन संचिता के मामले में तस्वीर कुछ अलग थी। दोस्त ने बताया कि करियर में अच्छी संभावनाएं होने के बावजूद संचिता का काम में मन नहीं लग रहा था।

-गीतांजलि के अनुसार गुजरात में एक शूटिंग शेड्यूल से लौटने के बाद संचिता का बर्ताव काफी बदल गया था। जब उन्हें ये याद दिलाया गया कि उन्हें शो में लीड रोल मिला है और ये उनके करियर के लिए बड़ी बात है, तब भी वह खुश नहीं दिखीं। उल्टा उन्होंने अपनी जिंदगी को बोझ और मानसिक यातना जैसा बताया था।

प्रोडक्शन हाउस पर लगे आरोपों को दोस्त ने किया खारिज

संचिता की मौत के बाद सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि उनका किसी प्रोडक्शन हाउस के साथ विवाद चल रहा था। हालांकि गीतांजलि ने इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रोडक्शन हाउस के नाम पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वही लोग संचिता की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। कथित तौर पर वह संचिता को डॉक्टर के पास भी लेकर गए थे ताकि उनकी मानसिक स्थिति को समझा जा सके और उन्हें उचित सहायता मिल सके।

व्हाट्सऐप चैट और पिता के आरोपों से बढ़ा रहस्य

-मामले ने नया मोड़ तब लिया जब संचिता उगले की कुछ कथित व्हाट्सऐप चैट्स सामने आईं। इन चैट्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह अपने एक को-स्टार उज्जवल शर्मा के व्यवहार से परेशान थीं। हालांकि पुलिस अभी इन पहलुओं की भी जांच कर रही है।

-वहीं दूसरी ओर संचिता के पिता ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को पैसों और अन्य मुद्दों को लेकर परेशान किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि संचिता लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रही थीं।

जांच के बाद ही सामने आएगी पूरी सच्चाई

संचिता उगले की मौत ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर दोस्तों के दावे मानसिक तनाव और डिप्रेशन की ओर इशारा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर परिवार प्रताड़ना और दबाव की बात कर रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और सभी संभावित कारणों को खंगाल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि आखिर वह कौन-सी परिस्थितियां थीं, जिन्होंने एक उभरती हुई एक्ट्रेस को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+