Mumbai Metro: यात्रियों के पैसे और समय ही नहीं बचा रही मुंबई मेट्रो, एक ही साल में घटाया शहर का टनों प्रदूषण
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो कम ही समय में मायानगरी का जरूरी हिस्सा बनती जा रही है। शहरवासियों के लिए यह आरामदेह और किफायती परिवहन विकल्प है। मेट्रो के इस्तेमाल से लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसने से मुक्ति मिल रही है और सफर के दौरान घंटों जाम में बर्बाद नहीं हो रहा है। कई रूट पर सड़क मार्ग से जाते हुए 1 से डेढ़ घंटे तक लगते हैं, मेट्रो वह दूरी 30 मिनट में तय करती है। इसके अलावा, मुंबई मेट्रो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो रही है।
मुंबई मेट्रो लाइन-2A (दहिसर ईस्ट से डीएन नगर) और लाइन-7 (दहिसर ईस्ट से गुंडावली) को अब पूरी तरह से कार्बन मुक्त (Carbon Neutrality) होने का प्रमाणपत्र मिल गया है। इसका मतलब है कि इन दोनों मेट्रो लाइनों के संचालन से उत्पन्न कार्बन उत्सर्जन को प्रभावी ढंग से कम और संतुलित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल मुंबई बल्कि पूरे देश के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर है।

Mumbai Metro का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम
मुंबई मेट्रो प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 की अवधि के दौरान इन दोनों मेट्रो लाइनों की वजह से 85,849 टन CO₂ उत्सर्जन कम करने में सफलता मिली है। मेट्रो का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या ने निजी वाहनों के उपयोग को कम किया, जिससे प्रदूषण और ट्रैफिक दोनों से राहत मिली। यही वजह है कि अंतर्राष्ट्रीय मानक PAS 2060:2014 के अनुसार इन लाइनों को कार्बन न्यूट्रल घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: चलती मुंबई लोकल ट्रेन पर लगातार तीसरी बार हुआ पथराव, महिला यात्री गंभीर रूप से हुई जख्मी
Mumbai के लोगों के लिए यह बड़ी राहत
⦁ मुंबई मेट्रो के अधिकतम इस्तेमाल से सड़क यातायात में कमी और ट्रैफिक जाम से राहत मिल रही है। सरकार भविष्य में मेट्रो को लोकल की तरह आम लोगों के लिए बजट ट्रैवल विकल्प बनाने पर जोर दे रही है।
⦁ वायु प्रदूषण घटने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। मुंबई में प्रदूषण एक बेहद गंभीर समस्या है।
⦁ यात्रा का समय घटने से कामकाजी लोगों को बड़ी सहूलियत।
⦁ शहर में टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था बनाने की दिशा में यह एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।
मुंबई मेट्रो प्रशासन का कहना है कि भविष्य में अन्य मेट्रो लाइनों को भी इसी मॉडल पर कार्बन न्यूट्रल बनाने की योजना है। स्टेशन परिसरों में सोलर पैनल, ग्रीन एरिया और ऊर्जा दक्ष तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा। यह पहल न केवल मुंबई की मेट्रो को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाती है, बल्कि अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणा है। आने वाले दिनों में, मेट्रो का विस्तार और हरित जैसी पहले मिलकर मुंबई को और भी स्वच्छ और बेहतर बनाएंगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो में अब यात्रियों का बचेगा समय, OneTicket App से टिकट कटाने का झंझट खत्म
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications