Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो में अब यात्रियों का बचेगा समय, OneTicket App से टिकट कटाने का झंझट खत्म
Mumbai Metro: मुंबई की बढ़ती भीड़ और रोजाना के सफर को आसान बनाने के लिए मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। कम ही समय में यह शहर के लोगों के बीच सार्वजनिक परिवहन का किफायती और सुविधाजनक विकल्प बन गया है। अब सफर को और आरामदेह बनाने के लिए यात्रियों के लिए वन टिकट ऐप (OneTicket App) लॉन्च किया जा रहा है। इस ऐप का इस्तेमाल कर अब अलग-अलग मेट्रो लाइनों के लिए अलग-अलग टिकट लेने की झंझट खत्म हो गई है। इस ऐप से यात्री QR कोड आधारित एक ही टिकट के जरिए कई मेट्रो लाइनों पर यात्रा कर सकेंगे।
वन टिकट ऐप को ओएनडीसी (Open Network for Digital Commerce) प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ा गया है। यह ऐप यात्रियों को टिकट बुक करने की सुविधा देता है। साथ ही, नजदीकी स्टेशन की पहचान करके सर्वश्रेष्ठ रूट और किराया जानकारी भी उपलब्ध कराता है। इससे यात्रियों को यात्रा की प्लानिंग आसान हो जाएगी।

Mumbai Metro लेकर आया है नई सुविधा
वन टिकट ऐप का इस्तेमाल करने पर यात्रियों को अलग-अलग मेट्रो लाइनों के लिए टिकट नहीं लेना पड़ेगा। जानें इस सुविधा के शुरू होने से कौन से लाभ मिलेंगे:
⦁ यात्रियों को अब हर मेट्रो लाइन पर नया टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबईकरों के लिए आ गई बहुत बड़ी खुशखबरी, मेट्रो के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार
⦁ ऐप QR कोड जनरेट करेगा, जिसे गेट पर स्कैन करके आसानी से एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे।
⦁ अभी तक इस ऐप का पायलट Metro-3 (Colaba-Bandra-SEEPZ) लाइन पर सफलतापूर्वक किया जा चुका है और अब इसे पूरे मुंबई नेटवर्क में लागू किया जा रहा है।
One Ticket App के साथ होंगे ये सारे फायदे
वन टिकट ऐप के इस्तेमाल से समय की बचत होगी। आम यात्रियों को लंबी टिकट लाइनों से छुटकारा मिलेगा। इससे अलग-अलग मेट्रो लाइनों पर सफर के लिए सिर्फ एक टिकट काफी होगा। इस ऐप से अब नजदीकी स्टेशन और रूट की जानकारी खुद देगा।
मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दिशा में एक और कदम साबित होगा। इससे टिकटिंग सिस्टम अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगा। वन टिकट ऐप मुंबई मेट्रो यात्रियों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। रोजाना लाखों यात्रियों को इससे राहत मिलेगी और शहर का मेट्रो नेटवर्क और भी यूजर-फ्रेंडली और हाईटेक बन जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में सफर करना महिलाओं के लिए होगा आसान, रेलवे ने दी बहुत बड़ी राहत!












Click it and Unblock the Notifications