Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai local train: चलती मुंबई लोकल ट्रेन पर लगातार तीसरी बार हुआ पथराव, महिला यात्री गंभीर रूप से हुई जख्‍मी

Mumbai local train: मुंबई में उपनगरीय लोकल ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में रे रोड रेलवे स्टेशन के पास एक चलती लोकल ट्रेन में हुए पथराव में 28 वर्षीय एक युवती घायल हो गई। यह एक ही हफ्ते में इस तरह की तीसरी घटना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

पीड़ित युवती परेल की निवासी है और एक निजी कंपनी में काम करती है। शुक्रवार शाम को उसने CSMT-गोरेगांव हार्बर मार्ग की धीमी लोकल पकड़ी थी। वह मोटरमैन के पास वाली महिला बोगी में यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन रे रोड स्टेशन पहुंची, तो वह कॉटन ग्रीन पर उतरने के लिए दरवाजे के पास खड़ी हो गई। तभी अचानक एक पत्थर उसकी तरफ फेंका गया और उसके सिर पर जा लगा।

Mumbai local train

इस घटना के बाद कॉटन ग्रीन स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे आगे के इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला यात्री वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन गई और उसने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। वडाला रेलवे पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

मुंबई लोकल ट्रेनों पर पथराव से घायल हो रही यात्री

ध्‍यान रहे, मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों में रोजाना लाखों यात्री यात्रा करते हैं। लेकिन कुछ हिस्सों में होने वाली पथराव की इन घटनाओं से यात्रियों को गंभीर चोटें आ रही हैं, जिनमें कई लोगों को सिर या आंखों में चोट लगने के मामले दर्ज किए गए हैं।

एक सप्‍ताह में हुई ये तीसरी घटना

यह घटना शिवड़ी और वडाला रेलवे स्टेशनों के पास चलती लोकल पर हुए पथराव की पिछली दो घटनाओं के ठीक बाद हुई है। इन घटनाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरी है।

18 सितंबर को पथराव में महिला हुई थीं जख्‍मी

पहली घटना 18 सितंबर 2025 को हुई थी, जब वडाला पूर्व की रहने वाली 39 वर्षीय अनुराधा साव पर शिवड़ी स्टेशन पार करने के बाद पत्थर फेंका गया। पत्थर पहले उनके मोबाइल पर लगा और फिर उनकी बाईं आंख पर। उन्हें लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

22 सितंबर की महिला हुईं थी जख्‍मी

दूसरी घटना 22 सितंबर 2025 को वडाला रेलवे स्टेशन के पास हुई। 21 वर्षीय हर्षदा पवार अपनी ऑफिस से लौट रही थीं और भीड़ के कारण ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़ी थीं। कॉटन ग्रीन और रे रोड स्टेशनों के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया पत्थर उनके चेहरे पर लगा, जिससे वे घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में उपचार मिला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+