Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ने महिलाओं को दी बड़ी राहत, इस एक पहल से आसान होगा आधी आबादी का सफर
Mumbai Local Train: मुंबई में महिलाओं की बड़ी आबादी रोजमर्रा के कामों के लिए लोकल ट्रेन से ही सफर करती है। इसे देखते हुए पहले से ही महिलाओं के लिए अलग से कोच रखा गया है। अब महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। यह मायानगरी की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। रोज़ाना लाखों लोगों की जीवनरेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल में अब महिलाओं को और ज्यादा सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।
रेलवे प्रशासन ने फैसला लिया है कि पीक ऑवर में महिलाओं के डिब्बों का कोटा बढ़ाया जाएगा। इसका सीधा फायदा महिला यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें अब तक भीड़भाड़ और लंबा इंतजार झेलना पड़ता था। महिला यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला किया है। इसके अलावा लोकल को सुविधाजनक बनाने के लिए बहुत से और प्रयोग भी हो रहे हैं।

Mumbai Local Train में बढ़ेगी लेडीज कोच की संख्या
⦁ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे जल्द ही वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर महिलाओं के लिए अतिरिक्त कोच जोड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: खुशखबरी, इस रूट पर शुरू हो रही 20 नई लोकल ट्रेनें, जानें तारीख और स्टेशन
⦁ सुबह और शाम ऑफिस आवर्स के दौरान महिला डिब्बों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
⦁ रेलवे सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
⦁ सबसे पहले चर्चगेट-विरार और सीएसएमटी-कल्याण (CSMT-Kalyan) रूट पर इस फैसले को अमल में लाया जाएगा।
Mumbai Local में रोज करती हैं 20 लाख महिलाएं सफर
मुंबई लोकल आम यात्रियों के लिए परिवहन का दशकों से भरोसेमंद विकल्प हैं। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, लोकल ट्रेन में प्रतिदिन लगभग 80 लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें से लगभग 20-22 लाख यात्री महिलाएं होती हैं। भीड़-भाड़ की वजह से महिलाओं को अक्सर ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है। यही कारण है कि रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए अधिक कोच देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा के विस्तार से आम महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: CR ने 15 दिनों के मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, ये रही प्रभावित रूट, ट्रेनों, स्टेशनों की List












Click it and Unblock the Notifications