Mumbai local train: खुशखबरी, इस रूट पर शुरू हो रही 20 नई लोकल ट्रेनें, जानें तारीख और स्‍टेशन

Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेनों को ऐसे ही नहीं यहीं के लोगों लाइफ लाइफ कहा जाता हैं, ये ट्रेनें मुंबईकरों के हर दिन के जीवन का प्रमुख हिस्‍सा है। इन ट्रेनों से हर दिन लाखों यात्री सफर करते हैं। सेंट्रल और वेस्‍टर्न रेलवे की तरह हार्बर लाइन पर भी यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर, नेरुल-उरण नए मार्ग पर पिछले कुछ महीनों में यात्रियों की संख्या में बड़ी बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है। जिसके चलते यात्रियों द्वारा लगातार इस लाइन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जो अब जल्‍द पूरी होने वाली है।

क्‍योंकि ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए सेंट्रल रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है। हार्बर मार्ग पर नेरुल-उरण सेक्शन पर जल्‍द 20 नई लोकल ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इनके शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं तारीख और स्‍टेशन?

Mumbai local train

किस तारीख को शुरू हो रहीं 20 नई लोकट ट्रेन?

नेरुल-उरण लोकल में यात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। रेलवे ने सूचित किया है कि इन अतिरिक्त सेवाओं को 20 अक्टूबर 2025 के नए समय-सारणी में शामिल किया जाएगा।

वर्तमान समय में 1घंटे के अंतराल पर चल रही ट्रेनें

वर्तमान में, सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर रूटों की तुलना में नेरुल-उरण मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम है, जिसके कारण इस रूट पर लोकल ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर चलती हैं। फिलहाल, इस मार्ग पर प्रतिदिन कुल 40 फेरे चलते हैं, जिनमें नेरुल-उरण के बीच 20 और उरण-बेलापुर के बीच 20 फेरे शामिल हैं।

नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद हर कितने मिनट पर मिलेगी ट्रेन?

नवी मुंबई के यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत है। नेरुल-उरण मार्ग पर 20 अतिरिक्त ट्रेनें बढ़ने से कुल फेरों की संख्या 60 हो जाएगी। इनमें अप मार्ग पर 30 और डाउन मार्ग पर 30 फेरे शामिल होंगे। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से दो गाड़ियों के बीच का अंतराल भी कम होगा। रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर फेरों की संख्या में और वृद्धि की जा सकती है।

27 KM के सफर में कौन-कौन से होंगे स्‍टेशन

नेरुल-उरण हार्बर मार्ग 27 किलोमीटर लंबा है और इसमें नेरुल, सीवुड्स-दारोवे, बेलापुर, खारकोपर, गव्हाण और उरण सहित 6 स्टेशन हैं। उरण, नवी मुंबई का एक तेजी से विकसित होता क्षेत्र है, जहां औद्योगिक और आवासीय विकास के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब 20 फेरे बढ़ने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, और रेलवे के इस निर्णय का यात्रियों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+