Mumbai local train: CR ने 15 दिनों के मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, ये रही प्रभावित रूट, ट्रेनों, स्टेशनों की List
Mumbai local train: मुंबई में लाेकल ट्रेनों से हर दिन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल रेलवे (CR) ने आज 26 सितंबर से अगले 15 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक निर्धारित रखरखाव कार्यों के लिए लगाया जा रहा है। इस दौरान कर्जत स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट के तहत प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (PNI) कार्य किए जाएंगे।
इन रखरखाव संबंधी कार्यों के चलते मुंबई की कई लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित होंगी। 27 मुंबई में ट्रेन सेवाएं 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी, जिसके दौरान विशेष यातायात और पावर ब्लॉक रहेंगे। इन कार्यों से लोकल और लंबी दूरी की दोनों ट्रेनों के टाइमटेबल प्रभावित रहेंंगे

रखरखाव कार्यों में भायखला और सायन स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्च करना, साथ ही कर्जत स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री नॉन-इंटर लॉकिंग कार्य शामिल हैं। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. स्वप्निल नीला ने यह जानकारी दी है। रेलवे प्राधिकरण ने कई दिनों के इन ब्लॉकों के अतिरिक्त नाइट ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की भी घोषणा की है। आइए जानते हैं 27 से 30 सितंबर तक ट्रेनों को प्रभावित करने वाले सभी ब्लॉक का डिटेल।
27 से 30 सितंबर तक मेगा ब्लॉक
27 से 30 सितंबर तक, कर्जत के पास पनवेल लाइन पर सुबह 11:20 बजे से शाम 4:20 बजे तक पांच घंटे का यातायात ब्लॉक रहेगा।
सितंबर (शनिवार) से 30 सितंबर (मंगलवार) तक, अप और डाउन पनवेल लाइन पर प्रतिदिन सुबह 11:20 बजे से शाम 4:20 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
BLOK 1 बायकुला स्टेशन
भायखला स्टेशन पर 28 सितंबर को रात 12:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक अप और डाउन धीमी तथा तेज लाइनें भायखला और परेल के बीच प्रभावित रहेंगी।
BLOK 2 सायन स्टेशन
सायन स्टेशन पर 28 सितंबर को सुबह 1:10 बजे से 4:10 बजे तक अप और डाउन धीमी तथा तेज लाइनें दादर और कुर्ला के बीच प्रभावित रहेंगी।
रद्द रहेंगी ये मुंबई लोकल ट्रेनें
- दादर से रात 10:18 बजे छूटने वाली दादर - कुर्ला लोकल रद्द रहेगी।
- कल्याण से रात 11:15 बजे छूटने वाली कल्याण - सीएसएमटी लोकल रद्द रहेगी।
- सीएसएमटी से रात 12:24 बजे छूटने वाली सीएसएमटी-थाणे लोकल रद्द रहेगी।
- थाणे से सुबह 4:04 बजे छूटने वाली थाणे - सीएसएमटी लोकल रद्द रहेगी।
- कसारा से रात 10 बजे छूटने वाली कसारा - सीएसएमटी लोकल थाणे में रात 11:49 बजे समाप्त होगी।
- सीएसएमटी से सुबह 4:19 बजे छूटने वाली सीएसएमटी - कसारा लोकल थाणे से सुबह 5:14 बजे चलेगी।
30 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी ये लोकल ट्रेनें
कर्जत और खोपोली के बीच ब्लॉक के दौरान कोई लोकल ट्रेन सेवा नहीं चलेगी।
27 सितंबर (शनिवार), 28 सितंबर (रविवार) और 29 सितंबर (सोमवार) को कर्जत से 12:00, 1:15 और 3:39 बजे छूटने वाली कर्जत-खोपोली लोकल रद्द रहेंगी।
- खोपोली से 11:20, 12:40 और 2:55 बजे छूटने वाली लोकल रद्द रहेंगी।
- सीएसएमटी से 12:20 बजे छूटने वाली सीएसएमटी-खोपोली लोकल कर्जत में समाप्त होगी।
- खोपोली से 1:48 बजे छूटने वाली खोपोली-सीएसएमटी लोकल कर्जत से चलेगी।
- 28 सितंबर (रविवार) को ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22194) को कल्याण-कर्जत के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और यह पनवेल के यात्रियों के लिए कल्याण में रुकेगी।
30 सितंबर (मंगलवार) को कई एक्सप्रेस ट्रेनें देरी चलेगी
कोयंबटूर-एलटीटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11014, जेसीओ 29.09.2025) कोयंबटूर से 12:50 बजे (8:50 बजे के बजाय) रवाना होगी। चेन्नई-एलटीटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12164, जेसीओ 29.09.2025) चेन्नई से 9:25 बजे (6:25 बजे के बजाय) रवाना होगी। पुणे-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12263, जेसीओ 30.09.2025) पुणे से 3:10 बजे (11:10 बजे के बजाय) रवाना होगी।
1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के ब्लॉक और ट्रेन संचालन का विवरण बाद में घोषित किया जाएगा। मध्य रेलवे ने यात्रियों से सहयोग करने का आग्रह किया है, क्योंकि यह रखरखाव कार्य बुनियादी ढांचे और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications