महाराष्ट्र में इस विभाग के कर्मचारियों को मिल रही आधी सैलरी, निशाने पर क्यों आए अजित पवार
MSRTC Employees Salary Issue: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारी बड़ी समस्या से गुजर रहे हैं। वर्तमान समय मं विभाग के कर्मचारियों को उनके वेतन की केवल 56% ही सैलरी मिल रही है। जिसके कारण एमएसआरटीसी को अपना घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
बता दें बीते 77 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कर्मचारियों को उनकी आधी सैलरी ही वितरित की गई है। कर्मचारियों को उनकी पूरी सैलरी ना मिलने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जो वित्त मंत्री भी हैं, वो इस मामले को लेकर बुरी तरह घिर चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार में शामिल शिवसेना मंत्री ने कर्मचारियों की समस्या को लेकर अजित पवार को घेरा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य सड़क परिवहन निगम वित्तीय घाटे का सामना करना रहा है। इस वित्तीय तनाव ने लगभग 87,000 कर्मचारियों में काफ़ी असंतोष पैदा कर दिया है, जिन्हें उनके वेतन का केवल 56% ही मिला है, जबकि सुरक्षा गार्डों को तो इससे भी कम यानी 50% वेतन ही मिल रहा है।
विभाग की मासिक आवश्यकता लगभग 460 करोड़ रुपये है, जिसमें से 277 करोड़ रुपये वेतन के लिए आवश्यक हैं। हालांकि, रियायती टिकट दरों की भरपाई करने में सरकार की विफलता के कारण, मार्च में केवल 272.96 करोड़ आवंटित किए गए, जिससे 5 करोड़ का घाटा हुआ।
एमएसआरटीसी के सामने आने वाली वित्तीय चुनौती सिर्फ़ वेतन भुगतान तक सीमित नहीं हैं। निगम पर भारी मात्रा में बकाया राशि का बोझ है, जिसमें रियायती टिकट प्रतिपूर्ति के लिए 1,000 करोड़, महंगाई भत्ते के लिए 120 करोड़, भविष्य निधि के लिए 1,100 करोड़, ग्रेच्युटी के लिए 1,150 करोड़ और बहुत कुछ शामिल है, जो कुल मिलाकर विभिन्न संस्थाओं को दिया जाने वाला चौंका देने वाला है।
परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने एसटी कर्मचारियों को आंशिक वेतन दिए जाने पर असंतोष जताया है। सरनाईक ने वित्त मंत्री अजित पवार की ओर से अपर्याप्त वित्तीय सहायता की आलोचना करते हुए कहा "जब मांग 900 करोड़ की थी, तो केवल 272 करोड़ मिलना सही नहीं था। उनका वेतन 30,000 से 50,000 रुपये तक है और उन्हें भविष्य निधि और अन्य लाभ भी दिए जाने हैं।"
सरनाईक ने बताया "मैंने एकनाथ शिंदे से बात की, और उन्होंने वित्त सचिव से बात की, उन्होंने कहा कि वेतन का भुगतान मंगलवार तक कर दिया जाएगा। हम वित्त विभाग से भीख नहीं मांग रहे हैं; हम अपना वेतन मांग रहे हैं। इस महीने यह मुद्दा हल हो गया है, अन्य कर्मचारियों को उनका वेतन मिल गया है, तो एसटी कर्मचारियों को क्यों नहीं?"
वहीं वित्तीय स्थिति की भयावहता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हस्तक्षेप करते हुए वादा किया है कि एसटी कर्मचारियों के शेष 44% वेतन का भुगतान अगले मंगलवार तक कर दिया जाएगा। सांगोला तालुका के दौरे के दौरान, कुछ एसटी कर्मचारियों ने शिंदे से मुलाकात की और अपने लंबित वेतन के शीघ्र भुगतान का आग्रह किया, जिसके कारण समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications