महाराष्ट्र: निजी कंपनी को कोयला आपूर्ति का टेंडर देने पर बवाल, कांग्रेस नेता ने लगाया ये आरोप
मुंबई, 2 जुलाई। महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के चीफ नाना पटोले ने राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई के समक्ष कोयला आपूर्ति के लिए चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है। नाना पटोले ने यह आरोप महाराष्ट्र राज्य खनन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएसएमसी) पर लगाया है, इस संबंध में उन्होंने निविदा प्रक्रिया की जांच की मांग भी की है। इस संबंध में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सुभाष देसाई को एक शिकायत पत्र लिखा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुभाष देसाई ने कहा, 'महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने मुझे एक पत्र दिया है जिसमें महाजेनको के लिए कोयले की धुलाई के लिए टेंडर देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस विशेष कंपनी का कोई पिछला अनुभव नहीं है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।' कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी 26 जून को एक खत लिखा था जिसमें उन्होंने कंपनी के टेंडर पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: प्रकाश जावड़ेकर का महाराष्ट्र सरकार पर हमला, बोले- 'महा विकास अघाड़ी' नहीं ये 'महा वसूली अघाड़ी' है
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अपने एक बयान में कहा, जिस कंपनी (रुखमाई इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड) को कोयले का टेंडर दिया गया है, उसे इस काम का कोई अनुभव नहीं है। इसके अलावा कंपनी कोयला धुलाई और सप्लाई के लिए उच्च दर वसूलती है जिससे राज्य सरकार को नुकसान होगा। कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है और इसमें ऊर्जा विभाग की कोई भूमिका नहीं है। इस संबंध में मैंने मंत्री से भी बात की है, उन्होंने जो किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। नाना पटोले ने सवाल उठाया है कि जिस कंपनी का किसी तरह का नेटवर्थ और टर्नओवर नहीं है, उसे ठेका कैसे दे दिया गया?












Click it and Unblock the Notifications