TMC MP Rebel List: बागी सांसदों की लिस्ट में Shatrughan Sinha का नाम, क्या फिर कमल थामेंगे 'शॉटगन'?

Shatrughan Sinha: चुनावी हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदर दो फाड़ मची हुई है, 20 विधायकों ने दल को छोड़ने का फैसला कर लिया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक बागी विधायकों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल हैं, जिनकी खामोशी बहुत सारे सवालों को जन्म दे रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या बिहारी बाबू की घर वापसी होने वाली है? हालांकि हर मुद्दे में पर खुलकर बोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी साधी हुई है।

Shatrughan Sinha

बागी गुट में शामिल होने वाले TMC सांसदों की सूची

  • सांसद का नाम निर्वाचन क्षेत्र
  • शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल
  • काकोली घोष बारासात
  • जगदीश चंद्र बसुनिया कूच बिहार
  • खलीलुर रहमान जंगीपुर
  • यूसुफ पठान बहरामपुर
  • अबू ताहिर खान मुर्शिदाबाद
  • पार्थ भौमिक बैरकपुर
  • बापी हलदर मथुरापुर
  • सायनी घोष जादवपुर
  • माला रॉय कोलकाता दक्षिण
  • मिताली बाग आरामबाग
  • दीपक अधिकारी घाटाल
  • कालीपद सोरेन झारग्राम
  • जून मालिया मिदनापुर
  • अरूप चक्रवर्ती बांकुड़ा
  • शर्मिला सरकार बर्धमान पूर्व
  • असित कुमार मल बोलपुर
  • शताब्दी रॉय बीरभूम
  • रचना बनर्जी हुगली

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 28 सांसद हैं। बशीरहाट के सांसद हाजी नुरुल इस्लाम के निधन के बाद एक सीट खाली है, जिससे ममता बनर्जी के पास अब केवल 19 सांसदों का समर्थन शेष है। बागी गुट की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया था कि 'TMC के 20 सांसद स्पीकर को पत्र सौंप चुके हैं।'

कौन-कौन ममता बनर्जी के साथ है?

  • महुआ मोइत्रा (कृष्णानगर)
  • सौगात रॉय (दम-दम)
  • प्रतिमा मंडल (जयनगर)
  • अभिषेक बनर्जी (डायमंड हार्बर)
  • सुदीप बंदोपाध्याय (कोलकाता उत्तर)
  • प्रसून बनर्जी
  • सजदा अहमद (उलूबेरिया)
  • कल्याण बनर्जी (श्रीरामपुर)
  • कीर्ति आजाद (बर्धमान-दुर्गापुर)
Shatrughan Sinha

एक नजर शत्रुध्न सिन्हा के सफर पर

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म एक्टर राजेश खन्ना के खिलाफ़ उपचुनाव लड़कर राजनीति में कदम रखा था, उन्होंने 2009 के आम चुनावों में बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट जीती। वो 13वीं लोकसभा के दौरान तीसरी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने लेकिन मोदी सरकार से नाराज होकर साल 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन वहां पर तवज्जो ना मिलने की वजह से मार्च 2022 में उन्होंने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। 16 अप्रैल 2022 को शत्रुघ्नन सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी की अग्निमित्रा पॉल को 3,03,209 वोटों के अंतर से हराया था।

  • पूरा नाम: शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा
  • जन्म: 15 जुलाई 1946, Patna
  • पत्नी: Poonam Sinha
  • बच्चे: Sonakshi Sinha, Luv Sinha और कुष सिन्हा
  • शिक्षा: Film and Television Institute of India (FTII), पुणे से अभिनय की पढ़ाई।
  • फिल्मी करियर: शत्रुघ्न सिन्हा ने 1970 के दशक में फिल्मों में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने खलनायक की भूमिकाएं निभाईं, लेकिन बाद में वे हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय नायकों में शामिल हो गए। उनकी चर्चित फिल्मों में कालीचरण, विश्वनाथ, दोस्ताना, क्रांति, नसीब, काला पत्थर और खून भरी मांग शामिल हैं।

राजनीतिक सफर

  • 1980 के दशक में Bharatiya Janata Party से राजनीति में प्रवेश।
  • बिहार से राज्यसभा सांसद रहे।
  • Atal Bihari Vajpayee सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और पोत परिवहन मंत्री रहे।
  • 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।
  • बाद में All India Trinamool Congress में शामिल हुए।
  • वर्तमान में पश्चिम बंगाल की Asansol लोकसभा सीट से सांसद हैं।

रोचक तथ्य

  • शत्रुघ्न सिन्हा को उनके प्रशंसक "शॉटगन" के नाम से जानते हैं।
  • 2016 में उनकी आत्मकथा Anything But Khamosh प्रकाशित हुई थी।
  • वे उन चुनिंदा सितारों में हैं जिन्होंने बॉलीवुड और राजनीति दोनों क्षेत्रों में बड़ी सफलता हासिल की।
यह पढ़ें: Sayani Ghosh Networth: ममता दीदी से ज्यादा अमीर सायोनी की क्या है जाति? 17 साल की उम्र मेंं शुरू किया था करियर
यह पढ़ें: Sayani Ghosh Networth: ममता दीदी से ज्यादा अमीर सायोनी की क्या है जाति? 17 साल की उम्र मेंं शुरू किया था करियर
यह पढ़ें: Love Story: 'गए थे इलाज कराने बन गए मरीज', पहली नजर में ही फिजियो पर दिल हारे थे युसूफ पठान, बीवी है आफरीन
यह पढ़ें: Love Story: 'गए थे इलाज कराने बन गए मरीज', पहली नजर में ही फिजियो पर दिल हारे थे युसूफ पठान, बीवी है आफरीन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+