ठाकरे व MVA को एक और झटका, राज्यपाल ने 12 MLC के नामों वाली लिस्ट रद्द करने की दी अनुमति
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 2020 में पिछली एमवीए (महाविकास अघाड़ी) सरकार की तरफ से भेजे गए 12 एमएलसी नामांकनों की सूची को वापस लेने की अनुमति दे दी है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरफ से एमएलसी नामांकन के लिए 12 लोगों की नई सूची भेजी जाएगी। दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखा और पिछली एमवीए सरकार की तरफ से 2020 में भेजे गए 12 एमएलसी नामांकनों की सूची को वापस लेने का अनुरोध किया था, जिसकी अनुमति राज्यपाल की तरफ से दे दी गई है।
Recommended Video

ठाकरे और महा विकास अघाड़ी के लिए माना जा रहा बड़ा झटका
12 एमएलसी नामांकनों की सूची को वापस लेने का अनुमति को ठाकरे और महाविकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ढाई साल के शासन के दौरान एमवीए ने दो बार एमएलसी कैंडिडेंस की सूची दी थी, लेकिन राज्यपाल कोश्यारी ने तकनीकी या कानूनी मुद्दों का हवाला देते हुए उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, इसको लेकर विवाद भी हो गया था और मामला कोर्ट भी पहुंच गया था। वहीं, मामले में एमवीए ने तब आरोप लगाया था कि कोश्यारी भाजपा की सह पर काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस वर्ष जून में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और 39 दूसरे विधायकों ने पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। इसके चलते महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में क्या फिर पलटेगी बाजी? अपने ही विधायकों ने एकनाथ शिंदे को दी 3 बड़ी टेंशन
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications