पुरस्कार पर राजनीति तेज, महाराष्ट्र सरकार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर की अवॉर्ड की घोषणा
मुंबई, 11 अगस्त। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक बेहद खास और गौर्वान्वित रहा है। ओलंपिक गेम्स के इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। देश के हिस्से में इस बार एक गोल्ड समेत 7 मेडल आए जो भारत का सर्वाधिक स्कोर रहा। इस बीच केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम 'राजीव गांधी खेल रत्न' से बदलकर 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' कर दिया। सरकार के इस फैसले को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है।
Recommended Video

हॉकी के जादूगर रहे मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम किए जाने पर लोगों की अलग-अलग राय है। इस मुद्दे पर अभी विवाद शुरू ही हुआ था कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर एक पुरस्कार का ऐलान कर दिया। सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार ये पुरस्कार उन लोगों को देगी जो आईटी क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। महाराष्ट्र आईटी विभाग के राज्यमंत्री सतेज पाटील ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर लगे अडानी ग्रुप के बोर्ड को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने तोड़ा, कहा- ये बर्दाश्त नहीं होगा
सतेज पाटिल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महाराष्ट्र सरकार ने आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के नाम पर एक पुरस्कार घोषित किया है।' प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह पुरस्कार हर साल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में 20 अगस्त को दिया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को प्रशासनिक निर्णय जारी किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि आईटी विभाग के राज्यमंत्री सतेज पाटील की अध्यक्षता में हुई बैठक में 7 जुलाई, 2021 को ही इस पर फैसला ले लिया गया था। बता दें कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदले जाने पर शिवसेना ने केंद्र पर हमला बोला था। शिवसेना ने कहा था कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर रखने का फैसला लोगों की इच्छा नहीं, बल्कि एक 'राजनीतिक खेल' है।












Click it and Unblock the Notifications