Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: पिछली बार मराठवाड़ा, थाणे व कोंकण रीजन ने बनवा दी थी NDA सरकार, अबकी बार क्‍या हाल?

Maharashtra Chunav 2024 Kab Hai? महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज 15 अक्‍टूबर हुआ है। महाराष्‍ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान व 23 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे महाराष्‍ट्र में चुनाव आचार संहिता लग गई है। महाराष्‍ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है।

महाराष्‍ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 145 सीटें हैं। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 56 और शिवसेना ने 56 सीटें जीतकर सरकार बनाई। तब बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। तीसरे नंबर पर 54सीटें लेकर एनसीपी और 44 सीटें लेकर कांग्रेस रही। बाद में शिवसेना ने कांग्रेस व एनसीपी के साथ गठबंधन की सरकार बना ली थी।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम

नामांकन-22 अक्‍टूबर 2024
नामांकन का अंतिम दिन-29 अक्‍टूबर 2024
नामांकन पत्रों की छंटनी-30 अक्‍टूबर 2024
नाम वापसी का अंतिम दिन-4 नवंबर 2024
मतदान-20 नवंबर 2024
मतगणना-23 नवंबर 2024

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election Dates 2024: महाराष्‍ट्र की VIP सीटों के हाल, कौन दिग्‍गज कहां से लड़ सकता चुनाव?

Maharashtra Chunav 2024 Date Schedule

महाराष्‍ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटें सूब के छह बड़े रीजन में बंटी हुई हैं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र में 70, विदर्भ में 62, मराठवाड़ा में 46, ठाणे+कोंकण में 39, मुंबई में 36 और उत्तर महाराष्ट्र में 35 सीटें शामिल हैं। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 भाजपा और शिवसेना ने मराठवाड़ा, ठाणे और कोंकण रीजन में शानदार प्रदर्शन किया। नतीजा सरकार बनी। हालांकि बाद में शिवसेना व एनसीपी में टूट-फूट और असली-नकली की लड़ाई ने पूरी सियासी तस्‍वीर ही बदल दी।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Polls 2024: 'दाढ़ी को हल्‍के में मत लेना', महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले शिंदे की दहाड़

Maharashtra Chunav 2024 Date Schedule

किस रीजन में कितने उम्‍मीदवार?

पश्चिमी महाराष्ट्र में भाजपा ने 39, शिवसेना ने 31, एनसीपी ने 41, कांग्रेस ने 29
विदर्भ में भाजपा ने 50, शिवसेना ने 12, एनसीपी ने 15, कांग्रेस ने 47
मराठवाड़ा में भाजपा ने 26, शिवसेना ने 20, एनसीपी ने 26, कांग्रेस ने 23
ठाणे+कोंकण में भाजपा ने 13, शिवसेना ने 26, एनसीपी ने 17, कांग्रेस ने 22
मुंबई में भाजपा ने 17, शिवसेना ने 19, एनसीपी ने 6, कांग्रेस ने 30
उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा ने 20, शिवसेना ने 15, एनसीपी ने 20, कांग्रेस ने 15

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav Dates 2024: महाराष्‍ट्र चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले जानें हार-जीत का पूरा गणित

Maharashtra Chunav 2024 Date Schedule

किस रीजन में कितने उम्‍मीदवार जीते?

महाराष्‍ट विधानसभा चुनाव में भाजपा

साल 2019 के चुनाव में कुल 288 सीटों में से भाजपा ने कुल 164 उम्‍मीदवार उतारे थे। भाजपा ने कुल 105 सीटें जीतीं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र की 70 में से 20, विदर्भ की 62 में से 29, मराठवाड़ा की 46 में से 16, थाणे व कोंकण की 39 में से 11, मुम्‍बई की 36 में से 16 और उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की 35 में से 13 सीटों पर जीत शामिल है।

भाजपा ने भले ही 105 सीटें जीती थीं, मगर यह साल 2014 की तुलना में 17 सीटें का नुकसान था। भाजपा ने सिर्फ मराठवाड़ा, थाणे कोंकण और मुम्‍बई रीजन एक-एक सीट की बढ़त बनाई। बाकी रीजन में नुकसान हुआ।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना

साल 2019 के चुनाव में कुल 288 में से 56 सीटें शिवसेना ने जीतीं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र की 70 में से 5, विदर्भ की 62 में से 4, मराठवाड़ा की 46 में से 12, थाणे व कोंकण की 39 में से 15, मुम्‍बई की 36 में से 14 और उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की 35 में से 6 सीटों पर जीत शामिल है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, यहां चेक करें डिटेल

Maharashtra Chunav 2024 Date Schedule

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

साल 2019 के चुनाव में कुल 288 में से 54 सीटें राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने जीतीं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र की 70 में से 27, विदर्भ की 62 में से 6, मराठवाड़ा की 46 में से 8, थाणे व कोंकण की 39 में से 5, मुम्‍बई की 36 में से 1 और उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की 35 में से 7 सीटों पर जीत शामिल है।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी

साल 2019 के चुनाव में कुल 288 में से 44 सीटें कांग्रेस ने जीतीं, जिनमें पश्चिमी महाराष्ट्र की 70 में से 12, विदर्भ की 62 में से 15, मराठवाड़ा की 46 में से 8, थाणे व कोंकण की 39 में से 2, मुम्‍बई की 36 में से 2 और उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की 35 में से 5 सीटों पर जीत शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+