Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Chunav Dates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, एक फेज में होंगे चुनाव, चेक करें डिटेल

Maharashtra Assembly Election Schedule: चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में इस बार पिछली बार की तरह ही एक फेज में चुनाव होंगे। 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होनी है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आज दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। प्रेस वार्ता शुरू हो चुकी है और इसी दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की गई। साथ ही साथ झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया गया है।

यह भी देखें: हरियाणा में हार के बाद महाराष्ट्र को लेकर कांग्रेस का मंथन, राहुल-खड़गे ने नेताओं को चेताया

Maharashtra Assembly Election

महाराष्ट्र के सभी 288 सीटों पर एक साथ चुनाव कराने का फैसला किया गया है। 2014 और 2019 में भी यहां एक हीं फेज में वोटिंग कराई गई थी। इसके साथ ही केरल की वायनाड में लोकसभा सीट को लेकर 13 नवंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे।

नवंबर में खत्म हो रहा है महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल इस वर्ष नवंबर में समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र में, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन अपने सहयोगियों, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और NCP (अजित पवार गुट) के साथ एक और कार्यकाल के लिए सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। वहीं, महा विकास अघाड़ी (MVA), जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) शामिल हैं, पश्चिमी राज्य में सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी है।

Maharashtra Assembly Election ECI

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) द्वारा महाराष्ट्र के लिए कार्यक्रम जारी करने से कुछ घंटे पहले, मुंबई और दिल्ली राजनीतिक गतिविधियों तेज हैं। महाराष्ट्र में मतदान नवंबर के मध्य में होने की उम्मीद है और इस तरह दिवाली का त्योहार प्रचार अवधि के बीच में पड़ेगा।

महाराष्ट्र में दोतरफा मुकाबले की उम्मीद

महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना-एकनाथ शिंदे और एनसीपी-अजीत पवार की सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी-शरद पवार और कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच दोतरफा मुकाबला होने की उम्मीद है। 2019 में भाजपा और अविभाजित शिवसेना का गठबंधन राज्य में सत्ता में आया था।

महाराष्ट्र और झारखंड के आगामी चुनाव हाल ही में संपन्न हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बाद होने वाले हैं। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार राज्य जीतकर इतिहास रच दिया। जम्मू-कश्मीर चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री इस सप्ताह शपथ लेंगे।
यह भी देखें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, MSRTC ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया वापस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+