Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Chunav Dates 2024: महाराष्‍ट्र चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद जानें हार-जीत का पूरा गणित

Maharashtra Assembly Election Schedule 2024 : देश में हरियाणा और जम्‍मू-कश्‍मीर के बाद अब महाराष्‍ट्र व झारखंड विधानसभा चुनावों की बारी है। चुनाव आयोग 15 अक्‍टूबर 2024 को अपराह्न साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।"

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम

नामांकन-22 अक्‍टूबर 2024
नामांकन का अंतिम दिन-29 अक्‍टूबर 2024
नामांकन पत्रों की छंटनी-30 अक्‍टूबर 2024
नाम वापसी का अंतिम दिन-4 नवंबर 2024
मतदान-20 नवंबर 2024
मतगणना-23 नवंबर 2024

महाराष्‍ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक चरण में मतदान हुआ है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में 30 नवंबर और 2014 में 15 अक्‍टूबर को सभी सीटों पर एक साथ वोट डाले गए थे।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, यहां चेक करें डिटेल

Maharashtra Assembly Election Schedule 2024

यह भी पढ़ें- Baba Siddique Murder: कौन थे NCP के दिग्गज नेता बाबा सिद्धीकी? जिनकी महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले कर दी गई हत्‍या

महाराष्‍ट्र में बहुमत आंकड़ा 145 सीटें (Maharashtra Chunav 2024 Majority figure)

महाराष्‍ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्‍त हो रहा है। महाराष्‍ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 145 सीटें हैं। हर बार की तरह इस बार भी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भी मराठा आरक्षण सबसे बड़ी चुनौती है।

महाराष्‍ट्र में किसके पास कितनी सीटें?

सत्‍तारूढ़ महागठबंधन के पास-201 सीटें: (भाजपा-103, शिवसेना (शिंदे) -37, एनसीपी-39, छोटे दल-9, निर्दलीय-13)
महाविकास अघाड़ी के पास सीटें-67: (कांग्रेस-37, शिवसेना (UBT) 37, एनसीपी (SP) 13, शेकाप-1, निर्दलीय-1)
महाराष्‍ट्र में अन्‍य पाटियों के पास सीटें: एमआईएम-2, सपा-2, सीपीआई(M)-1

महाराष्‍ट्र में एंटी इन्कंबेंसी

महाराष्‍ट्र में वर्तमान में महायुति की सरकार है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, अजित पवार वाली एनसीपी प्रमुख पार्टी है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वापसी के इरादे से उतरने वाले इस गठबंधन के सामने मराठा आरक्षण के अलावा सत्‍ता विरोधी लहर रोकना भी चुनौती है। छह बड़ी पार्टियों में वोटों का बंटवारा भी हार-जीत के पूरे समीकरण बदलने वाला है।

किसको-कितनी सीटें मिलने का अनुमान? (Maharashtra Opinion Poll 2024)

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा अच्‍छी स्थिति में नहीं रही। महाराष्‍ट्र की कुल 48 में से एनडीए ने 17 सीटें जीती जबकि इंडिया गठबंधन के हाथ में 30 सीटें आईं। ऐसे में अब महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन रहा तो भाजपा 60 सीटों पर सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे की मानें तो (MVA) यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+