Ketan Agrawal: '34 मिनट पहले कॉल,मर्डर और 3 साल का वक्त', क्या था सिया-चेतन का सीक्रेट प्लान? पुलिस ने बताया

Ketan Agrawal: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे भारत को झकझोरकर रख दिया है, तो वहीं आज सिया और चेतन की न्यायिक हिरासत पूरी हो रही है, इसके बाद आगे क्या होगा, इसी पर सबकी निगाहें हैं, तो वहीं इससे पहले रोज इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल के बारे में पुलिस ने नई बात बताई है, जिससे पता चलता है कि 18 जून को (जिस दिन केतन अग्रवाल की मौत हुई) उस दिन सिया और चेतन के बीच में केतन की मौत से ठीक 34 मिनट पहले सीक्रेट फोन कॉल हुई थी।

पुलिस को शक है कि इसी कॉल में सिया ने अपने तथाकथित प्रेमी चेतन चौधरी को अपनी सही लोकेशन के बारे में बताया होगा। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पुलिस ये दावा सिया गोयल और चेतन चौधरी के मोबाइल की जांच करने के बाद कर रही है।

Ketan Agrawal

पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश अचानक नहीं रची गई थी। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि दोनों ने पहले भी कई बार योजना बनाई लेकिन वो फेल हो गए थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि घटना पूरी तरह पूर्व-नियोजित थी। हालांकि, इन दावों की पुष्टि अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर होगी।

'डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर करने की कोशिश'

पुलिस ने ये भी कहा है कि सिया और चेतन ने गूगल और यूट्यूब पर हत्या के तरीकों के बारे में भी खोजा था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा को भी रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल सबूत मिलने के बाद इस हाई-प्रोफाइल केस में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

'चेतन ने सिया से खुद को सेटल करने के लिए तीन साल का वक्त मांगा था'

जहां पुलिस ये दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 'चेतन ने सिया से खुद को सेटल करने के लिए तीन साल का वक्त मांगा था, दोनों की प्लानिंग ये थी कि अगर केतन को रास्ते से हटा दिया जाएगा तो सिया की शादी से घरवालों की दिमाग कुछ दिनों के लिए हट जाएगा और इस तरह से चेतन को थोड़ा वक्त मिल जाएगा और फिर सिया और वो शादी कर लेंगै।'

Ketan Agrawal

सिया -चेतन के अफेयर के बारे में जानते थे मां और भाई!

आपको बता दें कि केतन के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि 'सिया -चेतन के अफेयर के बारे में सिया की फैमिली जानती थी लेकिन इन लोगों ने जानबूझकर हमसे ये बात छिपाई।' तो वहीं सिया की मां पूजा गोयल ने मीडिया में बयान दिया है कि 'सिया और चेतन में अफेयर नहीं था, बस जान-पहचान थी' जबकि उनके बेटे साहिल ने दोनों के अफेयर की बात कबूली है।

आरोपी चेतन चौधरी के वकील ने क्या कहा?

आरोपी चेतन चौधरी की तरफ से पेश हो रहे वकील राम सहाने ने कहा कि 'आरोपी नंबर 2, चेतन चौधरी, जिनका केस मैं देख रहा हूं, उनके मामले में दर्ज FIR की जांच करने पर पता चलता है कि उसमें लगाए गए आरोप ठोस नहीं हैं। FIR में कथित अपराध में उनकी भूमिका के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है।'

Ketan Agrawal

चेतन चौधरी को फंसाया गया है: वकील राम सहाने

'इसमें बस इतना कहा गया है कि वह मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड हैं और इसी आधार पर उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। हमने पहली रिमांड के दौरान, जब उन्हें पहली बार कोर्ट में पेश किया गया था, तब भी यही दलील दी थी,हमारी मुख्य दलील यह थी कि आरोपी नंबर 2 के मामले में पुलिस ने सात दिन की कस्टडी मांगी थी और हमने तर्क दिया कि इस कस्टडी की अवधि कम जानी चाहिए।'

यह पढ़ें:Ketan Agrawal: 'सिया गोयल तो बहुत शरीफ दिखती थी', कौन हैं नरेंद्र मित्तल? केतन केस से बड़ा कनेक्शन!
यह पढ़ें:Ketan Agrawal: 'सिया गोयल तो बहुत शरीफ दिखती थी', कौन हैं नरेंद्र मित्तल? केतन केस से बड़ा कनेक्शन!
यह पढ़ें:Ketan Agrawal Case: केतन केस में मशहूर वकील उज्ज्वल निकम की एंट्री, सिया-चेतन की खैर नहीं! कितनी है फीस?
यह पढ़ें:Ketan Agrawal Case: केतन केस में मशहूर वकील उज्ज्वल निकम की एंट्री, सिया-चेतन की खैर नहीं! कितनी है फीस?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+