Ketan Agrawal: 'सिया को शराब की आदत, सारे फसाद की जड़ पूजा गोयल', केतन की मां ने किसके लिए मांगी मौत?

Ketan Agrawal: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम इस केस ने हलचल पैदा कर दी है तो वहीं केतन के घर में मातम पसरा हुआ है, उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, अनुमानित 600 करोड़ की संपत्ति का मालिक केतन अग्रवाल इस तरह से दुनिया से चला गया, इस बात पर अभी भी उसकी मां को यकीन करना मुश्किल है। अपने बेटे के गम में ना तो वो जग पा रही हैं और ना ही सो पा रही हैं।

ANI से बात करते हुए केतन अग्रवाल की मां ने कहा कि 'हम तो शादी की तैयारियों में जुटे थे, उसने बहुत झूठ बोला, सिया ने मुझे धोखा दिया, उसकी हरकतों पर हमें बिल्कुल भी शक नहीं हुआ, उसने मेरे बेटे को अपने ब्वायफ्रेंड के साथ मिलकर मार दिया, उसे भी मौत मिले, उसने मेरी गोद उजाड़ दी।'

Ketan Agrawal Case

उन्होंने सिया के बारे में बताते हुए कहा 'हमने उसे बहुत प्यार दिया, हमें तो वो बहुत सुंदर-सुशील और संस्कारी लगी थी, वो सगाई के बाद 4 बार हमारे घर आई थी, पहली बार वो पूजा में आई थी और वो सबसे अच्छे से मिली थी, हमें कभी शक ही नहीं हुआ लेकिन उसके घरवालों ने हमसे बातें छिपाई हैं।'

'बाद में पता चला सिया को ड्रिंक-पार्टी की आदत'

'मैंने सिया को समझाया था कि हमारे घर में ड्रिंक नहीं चलती है और तुम्हें मैं पार्टी में भी नहीं भेजूंगी लेकिन मुझे बाद में पता चला कि उसे उसकी आदत है, ये सारा किया धरा पूजा गोयल ( सिया की मां) है, वो ही सारे फसाद की जड़ है, हमारी ज्वाइंट फैमिली है, घर में 20 लोग रहते हैं लेकिन 18 जून के बाद से कोई सो नहीं पाया है।'

Ketan Agrawal Case

जब उनसे पूछा गया कि केतन की मौत के बाद उन्हें उसपर शक कैसे हुआ? तो इस पर केतन की मां ने कहा कि 'मुझे सिया के शूज नहीं मिले थे, उसका मोबाइल और केतन का चेहरा देखा , तब मुझे सिया पर शक हुआ, इसके बाद हमने पुलिस से बात की। मैं चाहती हूं कि सिया, उसके भाई, प्रेमी, मं-बाप सबको फांसी हो।'

कौन है पूजा गोयल?

आपको बता दें कि पूजा गोयल आरोपी सिया गोयल की मां हैं, जिन्होंने मीडिया के सामने कहा कि 'केतन बहुत अच्छा, शरीफ और प्यारा बच्चा था, वो मेरे बेटे की तरह था, उस जैसा दामाद पाकर मैं खुद को काफी लकी मान रही थी, वो बिल्कुल अपनी मां की तरह मेरा ख्याल रखता था, सिया भी बहुत खुश थी उसके साथ, मैंने बार-बार उससे पूछा था तो वो हर बार बोलती थी वो केतन के साथ बहुत खुश है। मेरे लिए भी ये सब बहुत शॉकिंग हैं।'

बेटी दोषी साबित हो तो मिले कड़ी से कड़ी सजा

उन्होंने कहा कि 'यदि जांच और अदालत में उनकी बेटी दोषी साबित होती है, तो उसे कानून के तहत सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने केतन अग्रवाल को 'बहुत अच्छा लड़का' बताते हुए कहा कि न्याय हर हाल में होना चाहिए।'

'सिया और चेतन एक क्रिकेट मैच के दौरान मिले थे'

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'सिया और चेतन एक क्रिकेट मैच के दौरान मिले थे लेकिन उनमे अफेयर जैसा कुछ भी नहीं था। यदि मेरी बेटी इस हत्या में शामिल पाई जाती है तो उसे फांसी दी जाए या उसी जगह से धक्का दे दिया जाए, जहां पर केतन की जान गई।'

Ketan Agrawal Case

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 'परिवार को अब तक यह विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी बेटी ऐसा कदम उठा सकती है, क्योंकि उसने कभी शादी को लेकर किसी तरह की नाराजगी या आपत्ति जाहिर नहीं की थी।'

आपको बता दें कि अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक केतन की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर की है, सिया का चक्कर चेतन से चल रहा था और वो केतन से शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए उसने केतन को मारने की साजिश रची और उसकी मौत को हादसे के शक्ल देने की कोशिश की थी लेकिन सिया के बदलते बयान ने घरवालों ओर पुलिस के मन में शक पैदा किया और उसके बाद जो कहानी सामने आई वो बेहद ही दर्दनाक और घृणित है।

यह पढ़ें: Ketan Agrawal Case: कौन है नीरज कुमार? सिया को चेतन ने उसके फोन से किया था कॉल! पुलिस कर रही पड़ताल
यह पढ़ें: Ketan Agrawal Case: कौन है नीरज कुमार? सिया को चेतन ने उसके फोन से किया था कॉल! पुलिस कर रही पड़ताल
यह पढ़ें: Ketan Agrawal: 31 मई से 18 जून के बीच 4 बार लोहागढ़ गई सिया, मशहूर किला क्यों बना हत्या की साजिश का अड्डा?
यह पढ़ें: Ketan Agrawal: 31 मई से 18 जून के बीच 4 बार लोहागढ़ गई सिया, मशहूर किला क्यों बना हत्या की साजिश का अड्डा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+