Language Row: क्या है 'थप्पड़ कांड'? मनसे के कई नेता हिरासत में, जानें क्या बोले फडणवीस?
Language Row: मुंबई में हुए 'थप्पड़ कांड' की वजह से आज ठाणे में राज ठाकरे के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया है क्योंकि ये सभी बिना अनुमति मार्च निकाल रहे थे। राज ठाकरे की पार्टी के सदस्यों को आरोप लगाया कि राज्य सरकार 'मराठी लोगों के मार्च' की अनुमति नहीं दे रही है और तानाशाही दिखा रही है।
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह मुंबई के करीब मीरा-भायंदर शहर में प्रस्तावित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के मोर्चे को पुलिस ने अनुमति नदी दी है, जिस पर बवाल मच गया है।

गौरतलब है कि आज सुबह 10 बजे बालाजी होटल से मीरा रोड स्टेशन पर मनसे का मार्च था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने ठाणे मनसे के अध्यक्ष अविनाश जाधव समेत कई पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया, जिस पर मनसे के नेता पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
'पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार नहीं किया'
हालांकि इस मामले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'यह कहना गलत होगा कि हमने मीरा रोड पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। मैंने कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने मुझे बताया कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने एक बैठक की अनुमति मांगी थी। हम उन्हें वह अनुमति दे रहे थे, लेकिन वे उस मार्ग पर विरोध मार्च निकालना चाहते थे, जहां ऐसा करना संभव नहीं था। हमने उनसे वैकल्पिक मार्ग लेने के लिए कहा, लेकिन वे इसके लिए सहमत नहीं हुए। यह कहना गलत होगा कि उन्हें अनुमति नहीं दी गई।'

क्या है थप्पड़ कांड? (Language Row)
दरअसल मीरा रोड में 'जोधपुर स्वीट शॉप' चलाने वाले 48 वर्षीय बाबूलाल चौधरी को मनसे के कार्यकर्ताओं ने सिर्फ इसलिए थप्पड़ा मारा क्योंकि वो उनसे हिंदी में बात कर रहा था। इन सभी का कहना है कि जो लोग महाराष्ट्र में रहते हैं, उन्हें मराठी आना जरूरी है, जो मराठी नहीं जानता है, उसे राज्य में रहने का अधिकार नहीं है। थप्पड़ कांड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इस घटना के विरोध में मीरा-भायंदर के व्यापारियों ने बंद का ऐलान किया और विरोध मार्च निकाला। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज भी की है, जिसके बाद अब मनसे सड़क पर उतरा है।
अविनाश जाधव कौन हैं? (Language Row)
अविनाश जाधव महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के सक्रिय नेता हैं और ठाणे जिले में पार्टी की मजबूती के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। राज ठाकरे के नेतृत्व में वे MNS की विचारधारा को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में वे स्थानीय मुद्दों, जैसे कि ट्रैफिक, नागरिक सुविधाएं, बेरोजगारी और मराठी अस्मिता को लेकर अक्सर मुखर रहे हैं।
इसमें कोई राजनीति नहीं है: मंत्री योगेश रामदास कदम
भाषा विवाद पर मनसे के विरोध पर महाराष्ट्र के मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि'इसमें कोई राजनीति नहीं है। जिस स्थान के लिए उन्होंने अनुमति मांगी है, उससे कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हमने उनसे स्थान बदलने को कहा है, और फिर अनुमति दी जाएगी। लेकिन वे स्थान बदलने को तैयार नहीं हैं।'
#WATCH | Mumbai | On MNS protest over language row, Maharashtra minister Yogesh Ramdas Kadam says, "There is no politics in this. The location where they have requested permission may create a few issues. We have told them to change the location, and then permission will be… pic.twitter.com/OwqRuBF4NQ
— ANI (@ANI) July 8, 2025
Mumbai | On MNS' counter protest against Mira Road traders over language row, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, " It would be wrong to say that we did not permit the protest at Mira Road. I have spoken to the commissioner, who told me that the Police did not refuse… pic.twitter.com/wivqadQJ5t
— ANI (@ANI) July 8, 2025
#WATCH | Thane | Maharashtra Navnirman Sena workers in large numbers gather at Mira Bhayander for a protest over language row pic.twitter.com/D5OYZ28uQr
— ANI (@ANI) July 8, 2025












Click it and Unblock the Notifications