Aaj Ka Mausam: दिल्ली में जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट, जानिए Weather अपडेट
Aaj Ka Mausam: मानसून इस वक्त अपनी पूरी रंगत में हैं, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जमकर बादल बरस रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं अगर आज की बात करें तो दिल्ली में भारी बारिश की आशंका है , जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है, आईेएमडी ने कहा है कि ये पूरा हफ्ता दिल्ली में मौसम गीला ही रहेगा। तो वहीं आज राजधानी का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री रह सकता है।
अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 112 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -75 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -85 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -91 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -112 एक्यूआई
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में आज भी भारी बरसात की उम्मीद है, ऑरेंज अलर्ट जारी है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।
गुजरात में येलो अलर्ट जारी
सूरत, अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोतड, छोटा उदयपुर, दाहोद, द्वारका में आज हल्की बरसात के आसार हैं, येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में भी होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
अमृतसर, लुधियाना , जालंधर, कपूरथला,बरनाला, बठिंडा में बरसात होगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में होगी भारी बरसात
लखनऊ, मथुरा, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर और प्रयागराज में आंधी -पानी की आशंका है।
राजस्थान में भी चेतावनी जारी
बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर में रूक-रूक कर बरसात होगी।
केरल में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
कासरगोड , कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , मलप्पुरम जिले; मध्य केरल के पलक्कड़ , त्रिशूर , एर्नाकुलम , इडुक्की , कोट्टायम में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
कर्नाटक में होगी बरसात
बेंगलुरु , बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुरा में हल्की बरसात के आसार हैं।
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में रेड अलर्ट जारी है।
बंगाल में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications