ग्लैमरस Vaani Kapoor करने जा रही हैं OTT पर डेब्यू,क्या इस बार भी लोग कहेंगे-'कुड़ी नशे सी चढ़ गई'?
Vaani Kapoor: वाणी कपूर का नाम लेते ही आंखों के सामने एक ऐसी ग्लेमरस लड़की का चेहरा सामने आता है, जो कि बेहद ही बिंदास और खूबसूरत है, जिसे देखकर हर किसी धड़कनें रूक जाती है और मन में सिर्फ एक ही गाना बजता है और वो है ' नशे सी चढ़ गई ओए, कुड़ी नशे सी चढ़ गई', सच में अपने मदमस्त अदाओं से लोगों को चारों खाने चित्त करने वाली वाणी कपूर अब आपको बहुत जल्द एक नए अंदाज में दिखने वाली हैं, दरअसल वाणी कपूर 'मंडला मर्डर्स' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं।
मालूम हो कि नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित 'मंडला मर्डर्स' सीरीज 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। यह सीरीज एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे लेकर वाणी काफी एक्साइटेड हैं। वाणी ने अभी तक पर्दे पर ग्लैमरस रोल प्ले किए हैं लेकिन इस सीरीज में वो एक्शन करती भी नजर आएंगी।

'मैं कुछ बेहद खास और चुनौतीपूर्ण तलाश रही थी' (Vaani Kapoor)
इस बारे में बात करते हुए वाणी ने कहा कि 'मैं कुछ बेहद खास और चुनौतीपूर्ण तलाश रही थी ताकि मेरा ओटीटी पर डेब्यू यादगार हो और मंडला मर्डर्स जैसा प्लेटफॉर्म मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं ऐसी कहानी का हिस्सा बन रही हूं जो कि शारीरिक और मानसिक रूप से मुझे एक नई पहचान देने वाली है।'
वाणी ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की तारीफ की
वाणी ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में महिलाओं के लिए बेहतर अवसरों पर जोर देते हुए कहा कि 'मुझे स्ट्रीमिंग से प्यार है क्योंकि यहां अभिनेत्रियों को भी मजबूत और चुनौतीपूर्ण रोल्स मिलते हैं, जो कि थिएटराइज्ड फिल्मों में अक्सर नहीं मिलते क्योंकि वहां पुरुष प्रधान रोलस ज्यादा बनते हैं।'
वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है 'मंडला मर्डर्स' (Vaani Kapoor)
आपको बता दें कि इस सीरीज के निर्देशक गोपी पुथरन हैं। इसमें वाणी के अलावा आपको वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला और श्रिया पिलगांवकर जैसे मंझे हुए कलाकार भी दिखाई पड़ेंगे। सीरीज का सह-निर्देशन मनन रावत ने किया है और इसे वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

एक नजर Vaani Kapoor के अब तक के सफर पर
- वाणी का जन्म और पालन‑पोषण एक पंजाबी परिवार में दिल्ली में हुआ।
- उनके पिता शिव कपूर फर्नीचर एक्सपोर्ट के व्यवसाय से जुड़े हैं।
- उन्होंने माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार (दिल्ली) से पढ़ाई की।
- पढ़ाई के दौरान इन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप की और ITC होटल में कार्य भी किया
- 2013 में उन्होंने यश राज फिल्म्स की Shuddh Desi Romance से बड़े पर्दे पर कदम रखा।
- 2014 में Aaha Kalyanam से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था।
- 2016 में वो रणवीर सिंह के साथ यह रोमांटिक कॉमेडी बेफिक्रे में नजर आई थीं।
- इसके बाद वो war, Chandigarh Kare Aashiqui, Bell Bottom और Shamshera जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications