Ladki Bahin Yojana: फडणवीस सरकार ने लागू किया ये सख्त नियम, लड़की बहिन योजना में कट जाएंगे कई लाभार्थी के नाम
Ladki Behen Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक सहायता के लिए लड़की बहिन योजना संचालित कर री है। जिसके तहत सरकार हर महीने लाभार्थी महिलाओें को 1500 रुपये देती है। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के प्रतिनिधित्व वाली पिछली महायुति सरकार में लड़की बहिन योजना शुरू की गई थी।
ये वो ही योजना थी जिसकी बदौलत महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना (शिंदे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) के 'महायुति' गठबंधन वाली सरकार प्रचंड बहुमत में वोट हासिल कर सत्ता में वापसी की थी।

विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन में लाभ दिलाने वाली लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों की संख्या घट सकती है क्यों कि सरकार लाखों की संख्या में इस योजना की लाभार्थी महिलाएं हैं जिससे सरकार को बड़ा वित्तीय घाटा हो रहा है। अब फर्जी लाभार्थियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है और एक सख्त नियम लागू किया है।
लड़की बहिन योजना का नया नियम क्या है?
इस अभियान के तहत सरकार ने लाडली बहना योजना के लिए एक नया और महत्वपूर्ण नियम लागू किया है। इस नए नियम से महिला लाभार्थियों की संख्या में और कमी आने की संभावना है। अब इस योजना के सभी लाभार्थियों के लिए पति या पिता का ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
सरकार महिला के साथ पति की आय की भी होगी जांच
राज्य सरकार अब लाडली बहना योजना की महिला लाभार्थी के साथ-साथ उनके पति या पिता की वार्षिक आय का भी सत्यापन करेगी। यदि महिला विवाहित है, तो पति की आय जाँची जाएगी, और यदि अविवाहित है, तो पिता की आय की जानकारी ली जाएगी।
अधिक हुई आय तो क्या होगा?
नए नियम के अनुसार, यदि लाभार्थी महिला और उसके पिता या पति की संयुक्त आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, तो उसे अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। योजना की मुख्य शर्त यह है कि परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
लड़की बहिन योजना में अनिवार्य किया गया ई-केवाईसी
पहले केवल लाभार्थी महिलाओं की आय पर विचार किया जाता था, जहाँ अधिकांश गृहिणियों और महिलाओं की आय 2.5 लाख रुपये से कम पाई गई थी। लेकिन अब परिवार की कुल आय जानने के लिए पति या पिता का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।
कैसे करें ई-केवाईसी अपडेट?
- ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए, लाभार्थियों को https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर 'ई-केवाईसी' बैनर पर क्लिक करने से फॉर्म खुलेगा।
- लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, सहमति देनी होगी और 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करना होगा।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद, सिस्टम केवाईसी की स्थिति की जाँच करेगा। यदि केवाईसी पहले ही पूरा हो चुका है, तो संबंधित संदेश दिखाई देगा।
- यदि नहीं, तो सिस्टम यह जाँच करेगा कि आधार नंबर पात्र सूची में है या नहीं।
- इसके बाद, लाभार्थी को अपने पति या पिता का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। सहमति के बाद, 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें। प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
- फिर लाभार्थी को अपनी जाति बतानी होगी और कुछ घोषणाएँ करनी होंगी। इनमें यह उल्लेख होगा कि परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं है और न ही पेंशन प्राप्त कर रहा है।
- यह भी घोषणा करनी होगी कि परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही इस योजना का लाभ ले रही हैं।
- उपरोक्त विवरण दर्ज करने के बाद, चेक बॉक्स पर क्लिक करके 'सबमिट' करें। अंत में, आपको 'ई-केवाईसी पूरा हो गया है' का सफल संदेश दिखाई देगा।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC












Click it and Unblock the Notifications