Afghanistan Army Attack: अफगान सेना ने पाकिस्तान में घुसकर किया अटैक, 3 सैनिकों की मौत, कई चौकियां राख!
Afghanistan Army Surgical Strike: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। डूरंड लाइन पर विवाद के बीच अफगान सेना ने खोस्त-खुर्रम बॉर्डर पार कर पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला बोल दिया है। इस कार्रवाई को 'सर्जिकल स्ट्राइक' के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें अफगान बलों ने न केवल सीमा लांघी, बल्कि पाकिस्तानी सेना के अड्डों और सैन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
सोशल मीडिया पर जारी विजुअल्स में रॉकेट लॉन्चर (RL) और भारी मशीन गन से की जा रही लगातार फायरिंग साफ देखी जा सकती है।

गुलाम खान इलाके में भीषण झड़प
खोस्त के गुलाम खान क्षेत्र में शुरू हुई यह लड़ाई अब डूरंड लाइन के बड़े हिस्से में फैल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा गुलाम इलाके में की गई गोलाबारी के जवाब में अफगान बलों ने मोर्चा खोला। इस क्लैश में हल्के और भारी, दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अफगान सेना आर्टिलरी और टैंकों के जरिए लगातार पाकिस्तानी पोस्टों को निशाना बना रही है, जिसमें कई चौकियां पूरी तरह जमींदोज हो चुकी हैं।
कितना हुआ नुकसान?
देर रात तक चली इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, रात करीब साढ़े 12 बजे तक चली मुठभेड़ में पाकिस्तान के 3 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। खुर्रम इलाके में अफगान सेना की आक्रामकता इतनी अधिक थी कि पाकिस्तानी सेना के पास संभलने का मौका नहीं था।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच क्या है विवाद?
यह ताजा तनाव फरवरी में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद से चरम पर है। हाल ही में 3 मार्च को पाकिस्तान ने कुनार प्रांत के असदाबाद में गोलीबारी की थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोग घायल हुए थे और एक की मौत हो गई थी। पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि तालिबान सरकार टीटीपी (TTP) जैसे उग्रवादियों को पनाह दे रही है, जबकि अफगानिस्तान ने इसे पाकिस्तान की आंतरिक समस्या बताकर पल्ला झाड़ लिया है। फिलहाल सीमा पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications