CM ममता के बयान से तिलमिलाई कांग्रेस, बोली- हमारे बिना BJP को हराने की सोचना एक अधूरा सपना
मुंबई, 01 दिसंबर। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर किसी भी तरह बीजेपी को सत्ता से बाहर करने पर हैं, इसके लिए एक बार फिर महागठबंधन की उम्मीद की जा रही हैं। हालांकि कुछ दल ऐसे भी हैं, जिनके सुर बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ तो एक ही हैं लेकिव वो एक साथ मंच साझा नहीं करना चाहते। हाल ही में कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में शामिल होने के बाद दोनों पार्टियों में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में मुंबई पहुंची ममता बनर्जी ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे कांग्रेस को मिर्ची लग गई।

Recommended Video
दरअसल, बुधवार को पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने मुंबई में नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सभी क्षेत्रीय दल एक साथ आए तो भारतीय जनता पार्टी को हराना आसान होगा। इस बीच ममता ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता ने कहा किअब कोई संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) नहीं रहा। इसके बाद ममता बनर्जी ने सिद्धिविनायक मंदिर का भी दौरा किया और मुंबई में तुकाराम ओंबले की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर बोले- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी, अब हमारी दूरियां हुईं खत्म
मुंबई पहुंची टीएमसी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान सुन कांग्रेस तिलमिला गई है। सीएम बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय राजनीति की हकीकत सभी जानते हैं। यह सोचना कि कांग्रेस के बिना कोई भी भाजपा को हरा नहीं सकता, महज एक सपना है जो कभी पूरा नहीं हो सकता। गौरतलब है कि विपक्षी दलों में साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 'तीसरा मोर्चा' बनाने की भी बात चल रही हैं, हालांकि कांग्रेस इसका हिस्सा होगी या नहीं अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications