हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर बोले- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी, अब हमारी दूरियां हुईं खत्म
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गलत पार्टी में थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी, जितनी दूरियां थीं अब खत्म हो गई हैं। अमरिंदर के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध पहले भी थे। हरियाणा में किसानों पर दर्ज केस का डाटा सरकार नए सिरे से जुटाएगी।

मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में नई पार्टी बनाई है। इसलिए वह उनसे मिलने आए थे। यह उनकी सद्भावनापूर्ण भेंट थी। हमें मिलकर कांग्रेस को हराना है। यह कैप्टन भी चाहते हैं और भाजपा का भी मुख्य लक्ष्य है। अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह पंजाब का मामला है। चुनाव को लेकर कोई भी बैठक पार्टी हाईकमान के साथ ही होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों पर दर्ज केस के आंकड़े सरकार और किसान संगठनों के अलग-अलग हैं। इसलिए किसानों के आंकड़ों के साथ भी मिलान किया जाएगा। कितने किसानों पर मुकदमे दर्ज हैं, कितनों की मौत हुई है, इसमें आ रहे अंतर को खत्म करने के लिए किसान संगठनों से डाटा मांगा गया है। संगठनों से सूची मिलने के बाद आगामी बातचीत की जाएगी। सरकार को जो भी कदम उठाने होंगे, वे उठाएंगे।

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रदेश सरकार को सामान्य केसों की वापसी व आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। उसके बाद सरकार हरकत में आई है।
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications