DK Shivakumar: BJP के किस दिग्गज नेता के पैर छूते थे डीके शिवकुमार? बेटी ऐश्वर्या से है खास कनेक्शन
DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति में महीनों से चल रही अटकलों पर अब लगभग मुहर लगती दिखाई पड़ रही है क्योंकि गुरुवार सुबह सीएम सिद्धारमैया ने अपने घर की ब्रेकफास्ट मीटिंग में ऐलान किया कि 'वो सीएम पद से इस्तीफा दे रहे है', जिसके बाद से डी के शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
आपको बता दें कि लंबे वक्त से पार्टी के अंदर डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग उठ रही थी फिलहाल उनके समर्थक इस वक्त खुशियां मना रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के 'संकटमोचक' कहे जाने वाले डीके के लिए आज का दिन काफी बड़ा है, हालांकि सीएम पद को लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है।

एसएम कृष्णा के पैर क्यों छूते थे डीके शिवकुमार?
वैसे तो कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे के धुर विरोधी हैं लेकिन डीके उन नेताओं में शामिल हैं, जिनकी भाजपा के कुछ नेताओं से बड़े अच्छे कनेक्शन रहे हैं। एक नेता के तो वो पैर छूकर अक्सर आशीर्वाद लेते भी नजर आते थे और वो थे राज्य के पूर्व सीएम और देश के दिग्गज नेताओं में शामिल दिवंगत एसएम कृष्णा।
एसएम कृष्णा के नाती से हुई है डीके की बेटी ऐश्वर्या की शादी
जिनसे उनके पर्सनल रिलेशन थे, जिसकी वजह से सियासत में भले ही एक-दूसरे के आमने-सामने हों लेकिन असल जिंदगी में डीके उनका दिल से सम्मान करते थे क्योंकि इसकी वजह उनकी बेटी ऐश्वर्या है। दरअसल डीके की बेटी की शादी एसएम कृष्णा के नाती और सीसीडी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुई है, जिसकी वजह से डीके और एसएम कृष्णा दोनों रिश्तेदार थे और आदर के लिए डीके हमेशा एसएम का पैर छूते थे। मालूम हो कि एसएमकृष्णा का साल 2024 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

वीजी सिद्धार्थ ने साल 2019 में की की आत्महत्या
साल 2021 में ऐश्वर्या और अमृत्य की शादी हुई थी, गौरतलब है कि सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ ने साल 2019 में आत्महत्या कर ली थी, उनका शव मंगलुरु में नेत्रावती नदी के ब्रिज के पास से मिला था। उन्होंने अपने सुसाइड में अपनी मौत की वजह भारी कर्ज को बताया था। उन्होंने इनकम टैक्स अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

ईडी ने बेटी ऐश्वर्या से 7 घंटे पूछताछ की थी
तो वहीं डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या का नाम तब सामने आया था जब मनी लांड्रिंग केस में डीके शिवकुमार को अरेस्ट किया था और इसके बाद ईडी ने उनकी बेटी ऐश्वर्या से 7 घंटे पूछताछ की थी। बता दें कि ऐश्वर्या मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं और इस वक्त अपने घर-परिवार में व्यस्त हैं। उन्हें और अमृत्य को शादी से एक बेटी है।
एक नजर D. K. Shivakumar का प्रोफाइल पर
- पूरा नाम: डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार
- लोकप्रिय नाम: डीके शिवकुमार / DKS
- जन्म: 15 मई 1962, कनकपुरा, कर्नाटक
- पार्टी: Indian National Congress
राजनीतिक सफर
- डीके शिवकुमार ने छात्र राजनीति से अपना करियर शुरू किया और 1989 में पहली बार विधायक बने। उन्होंने सथनूर और बाद में कनकपुरा सीट से कई बार विधानसभा चुनाव जीता। उन्हें कांग्रेस का मजबूत संगठनकर्ता और संकटमोचक नेता माना जाता है। डीके शिवकुमार को कांग्रेस का "फिक्सर" या "ट्रबलशूटर" भी कहा जाता है।
- 2002 में महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस विधायकों को संभालने में उनकी अहम भूमिका रही।
- 2017 में गुजरात राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु रिसॉर्ट में रखने की रणनीति ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई।
- 2018 के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।
- 2023 में कांग्रेस की जीत के बाद वे कर्नाटक के डिप्टी सीएम बने। उनके पास बेंगलुरु विकास और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं।
- डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में गिने जाते हैं। 2018 चुनावी हलफनामे में उन्होंने लगभग ₹840 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।














Click it and Unblock the Notifications