जब क्रिस गेल ने जड़े 59 छक्के, तब कहां थे वैभव सूर्यवंशी? उम्र जानकर सिर पकड़ लेंगे!

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में इस समय वैभव सूर्यवंशी के अलावा कुछ नहीं गूंज रहा है। गेंदबाजों को उनके बैट से लगे छक्कों की आवाज काफी टाइम तक सुनाई देने वाली है। महान क्रिस गेल द्वारा एक सीजन में लगाए गए 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़कर सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया, फ़िलहाल उनके नाम 65 छक्के हैं।

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के धमाके से पूरी दुनिया हैरान है। इन सबके बीच कम ही लोगों को मालूम है कि जब क्रिस गेल अपने बल्ले से गेंदबाजों का धुआं निकालकर 59 छक्के जमा रहे थे। उस समय आज की सनसनी वैभव सूर्यवंशी कहां थे। यह बेहद दिलचस्प जानकारी है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

Vaibhav Sooryavanshi

कितनी थी वैभव सूर्यवंशी की उम्र

यह काफी दिलचस्प होगा कि साल 2012 में जब क्रिस गेल ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था, तब वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं था। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह खिलाड़ी आईपीएल में अपने दूसरे सीजन के दौरान ही गेल का कीर्तिमान ध्वस्त कर तहलका मचा देगा।

उस समय वैभव सूर्यवंशी मात्र 1 साल के थे। आज वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर नजर आ रहे हैं, जहां इसी सीजन विराट कोहली, शुभमन गिल और हेनरिक क्लासेन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का दबदबा देखने को था। कौन जानता था कि वह 1 साल का बच्चा अपनी उम्र के 15वें साल में ही एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा।

उम्र को लेकर उठा था विवाद

वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर भी काफी विवाद देखने को मिला था। दरअसल, उनकी आधिकारिक जन्मतिथि की सच्चाई पर कई सवाल उठाए गए थे। साल 2023 में दिए एक इंटरव्यू में वैभव ने कहा था कि वह 27 सितंबर 2023 को 14 साल के हो जाएंगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी उम्र को लेकर अलग-अलग अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं।

मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब वैभव ने कम उम्र में ही बड़े-बड़े छक्के लगाने शुरू कर दिए। उनकी पावर हिटिंग देखकर कई लोग हैरान रह गए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जुनैद खान ने भी सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या 13 साल का बच्चा इतने लंबे छक्के लगा सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मानो बवाल मच गया। हालांकि अफवाहें कभी सच नहीं होती। बीसीसीआई प्लेयर्स का बोन टेस्ट करके उम्र का पता लगाती है। वैभव का भी टेस्ट हुआ है और उनके पिता ने एक इंटरव्यू के दौरान का खुलासा किया था।

वैभव सूर्यवंशी के 3 शब्दों वाले मैसेज ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन? हैदराबाद को पीटकर दी गुजरात को चुनौती
वैभव सूर्यवंशी के 3 शब्दों वाले मैसेज ने बढ़ाई शुभमन गिल की टेंशन? हैदराबाद को पीटकर दी गुजरात को चुनौती
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+