Abhishek Debroy: कौन हैं अभिषेक देबरॉय? BJP ने बनाया त्रिपुरा का नया प्रदेश अध्यक्ष, क्या है क्राइम रिकॉर्ड

Who is Abhishek Debroy: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में अपने संगठन को और अधिक आक्रामक, युवा और सक्रिय बनाने के लिए एक बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है। आज गुरुवार, 28 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार त्रिपुरा प्रदेश के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

आलाकमान ने त्रिपुरा में संगठन को नई धार देने और भविष्य की चुनावी चुनौतियों से निपटने का पूरा जिम्मा मातबारी से मौजूदा भाजपा विधायक अभिषेक देबरॉय को सौंपा है। आइए जानतें हैं त्रिपुरा के नए कप्तान अभिषेक देबरॉय का पूरा प्रोफाइल और राजनीतिक सफर कैसा रहा है।

राजनीतिक सफर और चुनावी रिकॉर्ड

अभिषेक देबरॉय त्रिपुरा की राजनीति में भाजपा के एक उभरते हुए और बेहद प्रभावशाली नेता हैं। वह वर्तमान में त्रिपुरा के गोमती जिले के अंतर्गत आने वाले मातबारी (Matarbari) विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने साल 2023 में हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा और बेहतरीन जीत दर्ज करके पहली बार विधानसभा पहुंचे।

tripura bjp

लगभग 40 वर्ष की आयु वाले अभिषेक देबरॉय का नाम त्रिपुरा की 33-काकराबन (Kakraban) विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है। दिवंगत हिमांशु देबरॉय के पुत्र अभिषेक राजनीति के साथ-साथ व्यवसाय (Business) क्षेत्र से भी जुड़े हैं।

कितने पढ़े-लिखे हैं अभिषेक देबरॉय? Abhishek Debroy Education

संगठन में नए चेहरों और पढ़े-लिखे युवाओं को आगे बढ़ाने की नीति के तहत अभिषेक देबरॉय को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभिषेक देबरॉय एक 'ग्रेजुएट प्रोफेशनल' हैं। उन्होंने साल 2020 में कर्नाटक की प्रतिष्ठित 'राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज' (Rajiv Gandhi University of Health Sciences) से बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharma) की डिग्री हासिल की है।

Kakoli Ghosh कौन हैं? TMC सांसद ने सभी पदों से इस्‍तीफा देकर ममता दीदी को दिया तगड़ा झटका
Kakoli Ghosh कौन हैं? TMC सांसद ने सभी पदों से इस्‍तीफा देकर ममता दीदी को दिया तगड़ा झटका

क्या है कोई आपराधिक रिकॉर्ड?

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, सांगठनिक फेरबदल में पार्टी ने उनकी बेदाग और साफ-सुथरी छवि को काफी प्राथमिकता दी है। अभिषेक देबरॉय का ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरह साफ है। उनके खिलाफ किसी भी थाने या अदालत में कोई भी आपराधिक मामला (0 क्रिमिनल केस) दर्ज नहीं है।

BJP ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के बदले प्रदेश अध्यक्ष, कहां-किसे सौंपी कमान?
BJP ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के बदले प्रदेश अध्यक्ष, कहां-किसे सौंपी कमान?

अभिषेक देबरॉय की नेटवर्थ: Abhishek Debroy Net Worth

अभिषेक देबरॉय द्वारा दाखिल चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल संपत्तियां (Assets) लगभग 56,24,268 रुपये (करीब 56 लाख+ रुपये) की हैं। वहीं, अगर उनकी देनदारियों (Liabilities) की बात की जाए तो उन पर करीब 50,27,395 रुपये (लगभग 50 लाख+ रुपये) का लोन या दायित्व है।

कब से संभालेंगे जिम्मेदारी?

राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, अभिषेक देबरॉय की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। माननीय मुख्यमंत्री, त्रिपुरा को भी इसकी प्रतिलिपि सूचनार्थ भेज दी गई है। पूर्वोत्तर में भाजपा को एक मजबूत और नया विजन देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।

Haryana BJP President: कितनी पढ़ी-लिखीं हरियाणा BJP की नई अध्यक्ष अर्चना गुप्ता? किस बात का मिला इनाम?
Haryana BJP President: कितनी पढ़ी-लिखीं हरियाणा BJP की नई अध्यक्ष अर्चना गुप्ता? किस बात का मिला इनाम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+