Hindi Language Controversy पर बोले उद्धव ठाकरे, 'किसी भाषा को थोपने नहीं देंगे'
Hindi Language Controversy: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर विवाद अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) लगातार इस पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी भावना पर कायम हूं। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध किसी भाषा को लेकर नहीं है, लेकिन हम किसी भाषा को सख्ती से लागू किए जाने का विरोध करते हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में त्रिभाषा फॉर्मूला को लागू नहीं किया गया है। हालांकि, इसके बावजूद हिंदी के विरोध के नाम पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक मंच पर आए थे। राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर बिहार-यूपी के छोटे कामगारों के साथ मारपीट भी की है। हिंदी भाषा को लेकर विवाद महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है। तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में भी त्रिभाषा फॉर्मूले का विरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) को तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कई दिग्गज नेता
Hindi Language Controversy पर उद्धव ठाकरे ने दी सफाई
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र खत्म होने पर मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे एक पत्रकार ने हिंदी भाषा के विरोध से जुड़ा सवाल पूछा था। उन्होंने कहा, 'जिसको जो समझना है समझे। मैं अपनी भावना पर कायम हूं। हमारा विरोध किसी भाषा को लेकर नहीं है, लेकिन किसी भाषा को थोपा जाए तो स्वीकार नहीं करेंगे।'
बीजेपी और उद्धव ठाकरे फिर आ सकते हैं साथ?
उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई मुलाकात भी चर्चा में है। मानसून सत्र के आखिरी दिन दोनों नेताओं की मुलाकात बंद कमरे में हुई। मीटिंग के बाद फडणवीस ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मैंने उद्धव जी को कहा कि 2029 तक हम विपक्ष में नहीं जाने वाले हैं। आप चाहें तो इधर (सत्ता पक्ष) आ सकते हैं।
हालांकि, पिछले एक सप्ताह में दोनों लीडर्स की दो बार हुई मुलाकात के बाद सियासी अटकलों का दौर जारी है। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच टकराव की खबरें भी आती रहती हैं। अब उद्धव ठाकरे और बीजेपी के बीच दूरियां मिटने की बात भी कही जाने लगी है।
यह भी पढ़ें: भाषा विवाद के बीच उद्धव की शिवसेना में बड़ी टूट की आहट, BJP बोली- 'कई सांसद-विधायक हमारे संपर्क में'












Click it and Unblock the Notifications