तीसरी बार भी जांच आयोग के सामने पेश नहीं हुए पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर, लगा 25 हजार का जुर्माना

मुंबई, 25 अगस्त। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर एक बार फिर न्यायमूर्ति चांदीवल की समिति के सामने पेश नहीं होने के लिए 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। परमबीर सिंह पर यह जुर्माना पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए गठित न्यायमूर्ति चांदीवल जांच आयोग ने लगाया है। यह तीसरी बार है जब परमबीर सिंह समिति के समक्ष पेश नहीं हुए है, इससे पहले भी दो बार उन पर जुर्माना लगाया जा चुका है। कोर्ट में अनुपस्थित होने का हवाला देते हुए अनिल देशमुख के वकील ने परमबीर के खिलाफ वारंट जारी करने का भी अनुरोध किया है।

Former Mumbai Police Commissioner Param bir Singh again did not appear inquiry commission

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाले पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि जस्टिस केयू चांदीवाल की एक सदस्यीय समिति परम बीर सिंह की ओर से राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। इस समिति का गठन महाराष्ट्र सरकार ने किया है। कई बार बुलाए जाने के बावजूद परमबीर सिंह जांच समिति के समक्ष पेश नहीं हुए, इसके लिए अब उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। मामले की अगली सुनवाई अब 30 अगस्त को होगी।

यह भी पढ़ें: नारायण राणे के बयान पर बवाल: नासिक में BJP दफ्तर पर पथराव, मुंबई में भिड़े भाजपा-शिवसेना के कार्यकर्ता

इससे पहले जून में समिति आयोग ने समन के बावजूद पेश नहीं होने पर उन पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। इसके बाद 19 अगस्त को भी वह अनुपस्थित रहे जिसके चलते इस बार 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। ये तीसरी बार है जब परमबीर सिंह अनुपस्थित रहे और उन पर जुर्माना लगाया गया। मालूम हो कि इस साल मार्च में महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटाते हुए होम गार्ड में तबादल कर दिया था। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे एक पत्र में उस समय के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+