नारायण राणे के बयान पर बवाल: नासिक में BJP दफ्तर पर पथराव, मुंबई में भिड़े भाजपा-शिवसेना के कार्यकर्ता

मुंबई, अगस्त 24। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए नारायण राणे के बयान पर सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को नासिक में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के दफ्तर पर पथराव कर दिया और नारायण राणे के खिलाफ नारेबाजी भी की। राणे के बयान के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए 4-5 शिवसैनिक नासिक में बीजेपी दफ्तर के बाहर पहुंचे और उसके बाद बड़े-बड़े पत्थरों से कार्यालय पर हमला कर दिया। इस हमले में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Recommended Video

    Shiv Sena और BJP समर्थकों के बीच मारपीट, Narayan Rane के बयान पर मचा बवाल | वनइंडिया हिंदी
    Shiv sena worker

    राणे के घर के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं की लगी भीड़

    वहीं दूसरी तरफ मुंबई में बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं शुरू हो गई हैं। नारायण राणे के घर के बाहर शिवसेना और बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। राणे के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। मुंबई के अलावा अन्य जिलों में बीजेपी-शिवसेना कार्यकर्ताओं की झड़प की खबरें सामने आ रही हैं।

    तीन थानों में नारायण राणे के खिलाफ केस दर्ज

    आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस ने नारायण राणे के खिलाफ 3 थानों में FIR दर्ज की थी। पुणे, रायगढ़ और नासिक में नारायण राणे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अब नारायण राणे को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि नासिक के पुलिस कमिश्नर ने तो ये आदेश भी दे दिया है कि नारायण राणे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    क्या है आखिर पूरा मामला

    दरअसल, ये पूरा सियासी घमासान नारायण राणे के एक बयान को लेकर खड़ा हुआ है। सोमवार को उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर कहा था,"...अगर मैं वहां मौजूद होता, तो एक जोरदार थप्पड़ मारता" नारायण राणे ने कहा था कि उद्धव ठाकरे अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान पीछे खड़े सहयोगी से ये पूछते हैं कि आजादी को कितने साल हो गए, अगर मैं वहां मौजूद होता तो एक जोरदार थप्पड़ मारता। नारायण राणे के इसी बयान को लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+