महाराष्‍ट्र में हिंदी पढ़ाए जाने संबंधी फैसला फडणवीस सरकार ने लिया वापस, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे क्‍या कहा?

Three-language policy: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीन भाषा नीति (थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी) के तहत स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में हिंदी को शामिल करने का प्रस्ताव को वापस ले लिया है। यह निर्णय उद्धव और राज ठाकरे द्वारा सरकार के फैसले के खिलाफ घोषित एक बड़े मोर्चे की घोषणा के बाद लिया गया है।

फडणवीस सरकार द्वारा थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी से जुड़े संशोधित सरकारी आदेश (GR) को वापस लेने के बाद, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। राज ठाकरे ने कहा हिंदी भाषा को थोपने की कोशिश को मराठी जनभावनाओं ने पूरी तरह विफल कर दिया है। उन्‍होंने कहा मराठी जनों के आक्रोश के कारण फडणवीस सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

Three-language policy

सरकार हिंदी को लेकर इतनी हठधर्मी क्यों?

राज ठाकरे ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार हिंदी को लेकर इतनी हठधर्मी क्यों थी, और उस पर यह दबाव कहां से था, यह अब भी एक रहस्य है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मनसे ने अप्रैल 2025 से ही इस मुद्दे पर आवाज उठानी शुरू कर दी थी, जिसके बाद अन्य राजनीतिक दल और संगठन भी इसके विरोध में आगे आए।

गैर-राजनीतिक मोर्चा में कई संगठन होने वाले थे शामिल

राज ठाकरे ने आगे कहा, "जब मनसे ने गैर-राजनीतिक मोर्चा निकालने की घोषणा की, तो कई अन्य संगठनों और दलों ने उसमें शामिल होने की इच्छा जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह मोर्चा निकला होता, तो शायद सामूहिक महाराष्ट्र आंदोलन की यादें ताजा हो जातीं।

'ऐसी नीति अब बर्दाश्त नहीं'

राज ठाकरे ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, "अब सरकार ने फिर से एक समिति बना दी है, मैं स्पष्ट कह रहा हूं कि चाहे समिति की रिपोर्ट आए या न आए, लेकिन ऐसी नीति अब फिर से बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और अगर सरकार ने रिपोर्ट के नाम पर फिर से ऐसी साजिश की, तो यह समिति महाराष्ट्र में काम नहीं कर पाएगी."
'मराठी जनता को सीख लेनी चाहिए।'

"महाराष्‍ट्र में रहने वालों को मराठी सीख लेनी चाहिए"

राज ठाकरे ने मराठी लोगों से अपील करते हुए कहा, अब मराठी जनता को भी यह सीख लेनी चाहिए कि उनके ही लोग उनकी भाषा और अस्तित्व को मिटाने में लगे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के लिए भाषा और आत्मीयता के महत्व पर जोर दिया. राज ठाकरे ने मराठी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मराठी भाषा ज्ञान और वैश्विक मामलों की भाषा बने, यही हमारी कामना है. उन्होंने वर्तमान एकता को भविष्य में भी बनाए रखने का आह्वान किया।

महाराष्‍ट्र में हिंदी थोपने के आरोप पर झुकी फडणवीस सरकार, थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने का फैसला लिया वापस
उद्धव ठाकरे ने क्‍या कहा?

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि मराठी और गैर-मराठी लोगों को आपस में लड़ाने की जो कोशिश हुई, वह पूरी तरह से नाकाम हो गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में तीन भाषा नीति को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ। वह सरकार की नासमझी का नतीजा है। उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने कभी तीन भाषा नीति को मंजूरी नहीं दी थी। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, "मेरी सरकार ने कभी तीन भाषा नीति को मंजूरी नहीं दी थी, मुझे उस पर एक रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन मैं उसे पढ़ भी नहीं पाया और उससे पहले ही मेरी सरकार गिरा दी गई। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+