Thalapathy Vijay की 10वीं की मार्कशीट हुई वायरल, Maths में मिले इतने कम नंबर? रिजल्ट देख चौंके लोग

Thalapathy Vijay Marksheet: साउथ के सुपरस्टार और TVK चीफ थलपति विजय इस वक्त सिर्फ सिनेमा नहीं बल्कि राजनीति की दुनिया में भी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। साल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की ऐतिहासिक जीत ने राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है।

थलपति विजय की 10वीं की मार्कशीट हुई वायरल
60 साल पुराने राजनीतिक वर्चस्व को चुनौती देने वाले थलपति विजय अब मुख्यमंत्री पद की दहलीज पर खड़े हैं। इसी बीच उनकी पुरानी 10वीं की मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को उनका एक बिल्कुल अलग चेहरा दिखाया है।

Thalapathy Vijay Marksheet

एवरेज स्टूडेंट थे थलपति विजय

-फिल्मों में सुपरस्टार और राजनीति में उभरते नेता बने थलपति विजय पढ़ाई में कोई टॉपर नहीं थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मार्कशीट के मुताबिक उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 65 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उनके नंबर बताते हैं कि स्कूल के दिनों में वह एक सामान्य छात्र थे लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने आगे चलकर उन्हें लाखों लोगों का पसंदीदा बना दिया।

Vijay ने छोड़ दिया 'थलपति' का टैग? क्या है कारण? 'जन नायकन' में 'मुख्यमंत्री' वाले टाइटल कार्ड ने मचाई सनसनी
Vijay ने छोड़ दिया 'थलपति' का टैग? क्या है कारण? 'जन नायकन' में 'मुख्यमंत्री' वाले टाइटल कार्ड ने मचाई सनसनी

-दिलचस्प बात ये है कि तमिल भाषा में थलपति विजय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा था। उन्होंने तमिल विषय में 200 में से 155 मार्क्स हासिल किए थे, जो उनकी भाषा और अपनी संस्कृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। हालांकि गणित (Maths) जैसे विषय में उन्हें संघर्ष करना पड़ा था और इस सब्जेक्ट में उनके सबसे कम वंबर्स आए थे।

वायरल मार्कशीट ने खोले स्कूल के दिनों के राज

-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मार्कशीट के अनुसार थलपति विजय ने इंग्लिश में 133, साइंस में 206 और सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) में 122 अंक प्राप्त किए थे। वहीं गणित (Maths) में उन्हें 95 अंक मिले थे। कुल मिलाकर उन्होंने 1100 में से 711 अंक हासिल किए थे।

-आज जब लोग उनकी राजनीतिक सफलता को देख रहे हैं, तब ये मार्कशीट इस बात का बड़ा उदाहरण बन गई है कि केवल परीक्षा के अंक ही किसी इंसान का भविष्य तय नहीं करते। कभी क्लासरूम में औसत प्रदर्शन करने वाला छात्र आज करोड़ों लोगों की उम्मीद बन चुका है।

चेन्नई से शुरू हुआ सफर, फिल्मों ने बदल दी जिंदगी

-आपको बता दें कि थलपति विजय की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के फातिमा स्कूल, कोडंबक्कम में हुई थी। इसके बाद उन्होंने विरुगंबक्कम के बालालोक स्कूल में शिक्षा हासिल की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में एडमिशन लिया था लेकिन एक्टिंग के प्रति जुनून ने उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

-यही फैसला आगे चलकर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। फिल्मों में एंट्री के बाद थलपति विजय ने तीन दशकों तक साउथ सिनेमा पर राज किया और खुद को इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल कर लिया।

थलपति विजय की आखिरी फिल्म है 'जन नायकन'

-जानकारी के अनुसार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है। कहा जा रहा है कि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे। फिल्मों के जरिए लोगों के दिल जीतने वाले थलपति विजय अब राजनीतिक मंच पर अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं।

-कभी Maths के सवालों से जूझने वाले छात्र थलपति विजय आज राजनीति की बिसात पर बड़े-बड़े दिग्गजों को मात देते नजर आ रहे हैं। उनकी कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कम नंबर आने के बाद अपने सपनों को छोटा मान लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+