Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा है महंगा, आम आदमी की पहुंच दूर,खरीदारी से पहले जरूर चेक करें ताजा रेट
Gold Rate Today 8 May 2026: देश में सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाई छू रही हैं। शुक्रवार 8 मई 2026 को एक बार फिर गोल्ड रेट में तेज उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव, डॉलर में कमजोरी और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती दिलचस्पी के कारण सोना आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। दिल्ली से मुंबई तक लगभग सभी बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच चुका है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स समेत) तक पहुंच गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का जून वायदा भाव 673 रुपये की तेजी के साथ 1,52,934 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,734.28 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।

Gold Price In India: भारत के बड़े शहरों में गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| मुंबई | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
| कोलकाता | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
| चेन्नई | ₹1,53,840 | ₹1,41,020 | ₹1,17,720 |
| पटना | ₹1,53,060 | ₹1,40,310 | ₹1,14,810 |
| लखनऊ | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| मेरठ | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| अयोध्या | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| कानपुर | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| गाजियाबाद | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| नोएडा | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| गुरुग्राम | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| चंडीगढ़ | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| जयपुर | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| लुधियाना | ₹1,53,160 | ₹1,40,410 | ₹1,14,910 |
| गुवाहाटी | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
| इंदौर | ₹1,53,060 | ₹1,40,310 | ₹1,14,810 |
| अहमदाबाद | ₹1,53,060 | ₹1,40,310 | ₹1,14,810 |
| सूरत | ₹1,53,060 | ₹1,40,310 | ₹1,14,810 |
| वडोदरा | ₹1,53,060 | ₹1,40,310 | ₹1,14,810 |
| नागपुर | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
| पुणे | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
| नासिक | ₹1,53,040 | ₹1,40,290 | ₹1,14,790 |
| बेंगलुरु | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
| भुवनेश्वर | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
| कटक | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
| हैदराबाद | ₹1,53,010 | ₹1,40,260 | ₹1,14,760 |
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी के अनुसार डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने को मजबूती मिल रही है। वहीं पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर निवेशकों की चिंता भी बाजार को प्रभावित कर रही है। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
भारत में सोने और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फैक्टर्स के आधार पर तय होती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार का भाव, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और मांग-सप्लाई प्रमुख भूमिका निभाते हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में बदलाव का सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिखाई देता है।
Gold Price FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?
हमेशा 'BIS Hallmark' देख कर ही सोना खरीदें। 24 कैरेट 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट में 91.6% सोना होता है।
2. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन यह बहुत नरम होता है, इसलिए इससे गहने नहीं बनते। ज्वेलरी आमतौर पर 22 या 18 कैरेट सोने से बनाई जाती है जिसमें अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं।
3. क्या डिजिटल गोल्ड खरीदना सुरक्षित है?
हां, डिजिटल गोल्ड निवेश का एक आधुनिक और सुरक्षित तरीका है, लेकिन खरीदते समय प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और मेकिंग/स्टोरेज चार्ज जरूर चेक करें।
4. सोने पर GST कितना लगता है?
भारत में सोने की खरीद पर वर्तमान में 3% GST लगता है। इसके अलावा ज्वेलरी पर मेकिंग चार्जेस अलग से देने होते हैं।














Click it and Unblock the Notifications