200000000000: रिटायरमेंट के बाद भी कायम है DHONI का जलवा, बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरकर रचा इतिहास

Income Tax, MS Dhoni: आईपीएल 2026 में धोनी का मैदान पर उतरने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी टैक्स भरने के मामले में भी काफी आगे हैं। आयकर विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक एमएस धोनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बिहार और झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता (Highest Individual Taxpayer) बनकर उभरे हैं।

20,000 करोड़ के कलेक्शन में धोनी का जलवा (Income Tax, MS Dhoni)

आयकर विभाग ने इस साल बिहार और झारखंड से कुल 20,000 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला है। इसमें से अकेले झारखंड का योगदान लगभग 12,000 करोड़ रुपये रहा। विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि व्यक्तिगत श्रेणी में धोनी ने क्षेत्र के सभी बड़े व्यापारियों और कॉर्पोरेट लीडर्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया है। हालांकि, गोपनीयता के चलते सटीक राशि का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि उनकी आय का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

MS Dhoni 1

रिटायरमेंट के बाद भी 1000 करोड़ के पार नेटवर्थ

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे वर्षों बीत गए लेकिन धोनी की ब्रांड वैल्यू और बिजनेस सूझबूझ कम नहीं हुई है। साल 2026 के अनुमानों के मुताबिक धोनी की कुल संपत्ति अब 1000 करोड़ से 1060 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गई है। धोनी अभी भी विज्ञापनों की दुनिया में वे अब भी सबसे बड़ा चेहरा हैं। इसके अलावा वह जिम चेन, होटल, ऑर्गेनिक फार्मिंग और स्टार्टअप्स में निवेश करते हैं।

DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली-केकेआर में भिड़ंत! अक्षर की कप्तानी में DC पलटेगी बाजी?
DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली-केकेआर में भिड़ंत! अक्षर की कप्तानी में DC पलटेगी बाजी?

मैदान पर धोनी को देखना चाहते हैं फैंस

चेन्नई सुपर किंग्स ने 44 वर्षीय धोनी को इस सीजन के लिए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि, घुटने और काफ इंजरी के चलते वे इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। बावजूद इसके उनकी मौजूदगी ही टीम और ब्रांड्स के लिए करोड़ों की वैल्यू पैदा करती है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वे लीग के आखिरी पड़ाव में मैदान पर नजर आएंगे।

LSG vs RCB: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL में खास उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज
LSG vs RCB: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL में खास उपलब्धि तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज
'टिकट के लिए TMC ने मांगे 5 करोड़, भारतीय क्रिकेटर ने खोली ममता की पोल, किया भूचाल लाने वाला खुलासा
'टिकट के लिए TMC ने मांगे 5 करोड़, भारतीय क्रिकेटर ने खोली ममता की पोल, किया भूचाल लाने वाला खुलासा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+