Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई का पॉश इलाके के इस ऑलीशान बंगले को लेने से क्‍यों घबरा रहे फडणवीस सरकार के मंत्री?

Ramtek bungalow: महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रियों में विभागों के बंटवारे के बाद मुंबई में उन्‍हें सरकारी बंगले एलॉट किए जा रहे हैं। मंत्री बनने के बाद मुंबई में सरकारी बंगला मिलना हर नेता का सपना होता है लेकिन यहां एक बंगला ऐसा है, जिसे देवेंद्र फडणवीस सरकार का कोई भी मंत्री नहीं लेना नहीं चाह रहा है।

जबकि मुंबई के पॉश इलाके में स्थित ये एक ऑलीशान बंगला है, जिसका नाम रामटेक बंगला है। महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा के राज्‍य अध्‍यक्ष चंंद्रशेखर के ये बंगला आवंटित किया गया तो वो भड़के उठे और इसे लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मुंबई का ये बंगला सुर्खियों में आ चुका है। आइए जानते हैं आखिर क्‍या वजह है, जो इस रामटेक बंगले में कोई मंत्री जाना नहीं चाहता है?

Ramtek bungalow

मुंबई में कहां है ये रामटेक बंगला?

8,857 वर्ग मीटर में बना ये सरकारी रामटेक बंगला मुंबई की रानी के नाम से पुकारे जाने वाले मालबार हिल पर स्थित है। मुंबई के पॉश इलाके में शुमार इस एरिया में बॉलीवुड की नामी हस्तियां और मशहूर बिनजेसमैन रहते हैं। यहां पर महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल का भी सरकारी बंगला है। 2010 में इस बंगले का 43 लाख लगाकर रेनोवेट करवाया गया था, तब ये खूब चर्चा में आया था।

क्‍यों नहीं मंत्री लेना चाहते रामटेक बंगला?

बता दें मुंबई के मलबार हिल एरिया में रहना आम इंसान के लिए दिन में तारे देखना जैसा है लेकिन इस रामटेक बंगले में इसलिए कोई मंत्री नहीं लेना चाहता है, क्‍योंकि उन्‍हें ये बंगला अशुभ या पनौती वाला बंगला माना जाने लगा है। बंगले का इतिहास है कि इस बंगले में जो भी मंत्री रहने आता है, उसके राजनीतिक करियर में भूचाल आ जाता है।

जानें क्‍यों अशुभ है रामटेक बंगला?

  • 1993 में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री शरद पवार के कार्यकाल में मंत्री विलासराव देशमुख को ये रामटेक बंगला आवंटित हुआ था लेकिन 1995 में देशमुख अपनी लातूर सीट हार गए और पवार की सरकार भी चली गई।
  • 1995 में डिप्‍टी सीएम गोपीनाथ मुंडे को ये रामटेक बंगला आवंटित हुआ था लेकिन 1999 में भाजपा-शिवसेना गिर गई थी।
  • 1999 की महाराष्‍ट्र सरकार में डिप्‍टी सीएम छगन भुजबल को ये रामटेक बंगला आवंटित हुआ था लेकिन तेलगी घोटोले में नाम आने के बाद भुजबल को पद छोड़ना पड़ा था।
  • 2010 में महाराट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल को फिर ये रामटेक बंगला आवंटित हुआ लेकिन 2014 में तत्‍कालीन एनसीपी-कांग्रेस धराशायी हो गई और भुजबल पर प्रवर्तन निदेशालय के केस के चलते जेल की हवा खानी पड़ी।
  • 2014 में फडणवीस सरकार में एकनाथ खडसे को ये रामटेक बंगला आवंटित हुआ हुआ और उन पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगा।
  • 2019 में महाविकास अघाड़ी सरकार में छगन भुजबल को ये रामटेक बंगला आवंटित हुआ लेकिन ढाई साल में ही ठाकरे की सरकार गिर गई। इसके बाद एकनाथ शिंदे सरकार में दीपक केसकर को रामटेक बंगला आवंटित हुआ। 2024 में चुनाव जीतने के बावजूद उन्‍हें फडणवीस कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया।

2024 में अब किसे आवंटित हुआ है रामटेक बंगला?

2024 में फडणवीस सरकार में ये रामटेक बंगला राजस्‍वम मंत्री चंद्रशेखर बावनखुले लेने से इनकार कर दिया तब खबर है कि महाराष्‍ट्र सकरार की जलवायु और पर्यावरण मंत्री पंकजा मुडे को ये रामटेक बंगला आवंटि‍त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्‍हें पहले पर्णकुटी बंगला आवंटित किया गया था लेकिन उसे बदलकर ये अशुभ माना जाने वाला मलाबार हिल का रामटेक बंगला आवंटित कर दिया गया है। हालांकि अभी अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि फडणवीस सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे नहीं किया है। ना ही ये खुलासा हुआ है कि उन्‍होंने इस बंगले का आवंटन स्‍वीकार किया है या नहीं?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+