Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता क्‍या सच में रील्‍स बनाती हैं? जानें कितनी अमीर हैं

Devendra Fadnavis wife Amrita Fadnavis: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दिग्गज नेता जीत हासिल करने के लिए एक दूसरे पर बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं। हद तो यहां तक पहुंच गई कि कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार ने सीधे महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस को लेकर विवादित बयान दे डाला।

कन्हैया कुमार ने कहा कह दिया डिप्‍टी सीएम की पत्‍नी तो रील्‍स बनाने में व्‍यस्‍त रहती हैं। जिसके बाद एक बार फिर डिप्‍टी सीएम की बेहद खूबसूरत पत्‍नी सुर्खियों में आ चुकी हैं। आइए जानते हैं क्‍या सच में महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस रील्‍स बनाती हैं? इसके साथ ही जानते हैं अमृता फडणवीस कितनी अमीर हैं?

amruta Fadnavis

कन्हैया कुमार ने अमृता फडणवीस के लिए क्‍या कहा?

अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर रील्‍स बनाती हैं या नहीं? इस बात को बताने से पहले बता दें कांग्रेस नेता कन्‍हैया कुमार ने गुरुवार को नागपुर पश्चिम में महाविकास अघाड़ी के उम्‍मीदवार के लिए प्रचार करते हुए देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा उनकी पत्‍नी को लेकर कमेंट किया था। कन्‍हैया कुमार ने कहा था "जब वे धर्म की रक्षा की बात करते हैं, तो जिम्मेदारी सभी की होनी चाहिए। यह अस्वीकार्य है कि हम धर्म की रक्षा कर रहे हैं और उपमुख्यमंत्री की पत्नी रील बनाने में व्यस्त हैं।"

कन्‍हैया कुमार के बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस

कन्‍हैया कुमार द्वारा पत्‍नी अमृता पर कमेंट किए जानें पर डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए कहा उन्हें एक महिला पर इस तरह के घृणित व्यक्तिगत हमले करने के लिए खुद पर शर्म आनी चाहिए। वे केवल देवेंद्र फडणवीस को हराना चाहते थे। अगर हिम्‍मत है तो सामने से आकर लड़ाई लड़े।

क्‍या रील्‍स बनाती हैं अमृता फडणवीस?

बात अगर देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस की रील्‍स बनाने की बात करें तो जी हां वो रील्‍स बनाती हैं। इंस्‍टाग्राम समेत अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर अमृता फडणवीस रील्‍स बनाती हैं। केवल इंस्‍टाग्राम पर अमृता फडणवीस के 1.1 मीलियन फॉलोअर्स हैं।

कैसी रील्‍स बनाती हैं अमृता फडणवीस?

अमृता फडणवीस ने इंस्‍टग्राम पर जो रील्‍स शेयर की है उसमें अधिकांश महाराष्‍ट्र चुनाव प्रचार के दौरान उनके दौरे पर आधारित है। इसके अलावा पति को नामांकन से पहले विजय तिलक करते हुए अमृता ने वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा अमृता की कुछ रील्‍स में उनके पति देवेंद्र फडणवीस भी नजर आ रहे हैं। दीपावली समेत अन्‍य त्‍यौहार पर दोनों पति-पत्‍नी महाराष्‍ट्र की वेशभूषा में बधाई संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई रील्‍स में बेटी और पति संग पूजा पाठ करती हुई नजर आ रही हैं। यानी आम महिलाओं की तरह डिप्‍टी सीएम की पत्‍नी भी सोशल मीडिया पर रील्‍स बनाकर अपनी खुशियां अपने फॉलोअर्स तक शेयर करती हैं।

क्‍या करती हैं डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी?

महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस बैंकर, गायक, सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अमृता फडवीस ने प्रकाश झा की फिल्‍म'जय गंगाजल' में 'सब धन माटी' गाना गाया है। इसी गाने से बॉलीवुड में उन्‍होंने डेब्यू किया था। भाजपा के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की जीवनी पर आधारित बॉयोपिक संघर्ष यात्रा में अमृता फडणवीस ने गाना गाया है।

कितनी अमीर हैं अमृता फडणवीस?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आगामी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में हलफनामे में अपनी और अपनी पत्‍नी की संपित्‍त का ब्याौरा दिया था। जिसके अनुसार देवेंद्र फडणवीस 56,07,867 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी पत्‍नी अमृता फडनवीस के नाम पर 6,96,92,748 रुपये की संपत्ति है। वहीं उनकी इकलौती बेटी के पास 10,22,113 रुपये की चल संपत्ति है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+