पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के लोगों को दिया नए साल का बड़ा तोहफा, सीएम फडणवीस ने शेयर की खुशखबरी
PM Awas Yojana: केंद्र की मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों को नए साल की बड़ी सौगात देने का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत महाराष्ट्र के लोगों को 20 लाख लोगों को नए घर देने को मंजूरी है। ये जानकारी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी।।
सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र के लोगों को ये सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री ने इस योजना के संबंध में एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 1 अप्रैल 2016 से शुरू की गई पीएमएवाई-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) योजना के तहत 9 अगस्त, 2024 को कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 2 करोड़ अतिरिक्त घरों के निर्माण के लिए मार्च 2029 तक इस योजना को बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ सभी के लिए आवास उपलब्ध कराना है।
महाराष्ट्र में गरीबों के लिए बनेंगे इतने घर
केंद्रीय मंत्री चौहान ने अपने पत्र में ये भी बताया है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान महाराष्ट्र के लिए 6,37,089 घरों का आवंटित किए थे। वहीं अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान महाराष्ट्र राज्य के लिए 13,29,678 घरों के अतिरिक्त लक्ष्य को मंजूरी दी है। यानी अब इस मंजूरी के बाद राज्य में 19,66,767 घर होंगे।
अधिक संख्या में गरीबों को मिलेगा घर
केंद्र सरकार का ये निर्णय सभी के लिए आवास सुनिश्चित करने के सरकार के मिशन में मील का पत्थर साबित होगा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 6 लाख से अधिक घरों का आवंटन के बाद आने वाले सालों में महाराष्ट्र के लिए अतिरिक्त मंजूरी से अधिक संख्या में गरीबों को घर मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications