नाबालिग बेटी के फोटो निकालने पर गुस्साए पिता ने युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, महाराष्ट्र पुलिस ने किया खुलासा

मुंबई। महाराष्ट्र में नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो निकालने वाले एक युवक को उसके पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। यह वारदात वसई के कोलीवाडा इलाके में करीब डेढ़ महीने पहले अंजाम दी गई थी, अब खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 2 लड़कियों के पिता सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, युवक की हत्या कैसे की गई, उसे लेकर भी हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है।

पिता ने कुल्हाडी से युवक की हत्या, नाबालिग, युवती, महाराष्ट्र पुलिस, हत्या का खुलासा, मुंबई, महाराष्ट्र, हत्या, Murder, crime, crime exposed, maharashtra police

38 साल के सुहास धोंडे की हत्या का मामला

जानकारी के मुताबिक, सुहास धोंडे (उम्र 38, वसई) नामक शख्स की 4 लोगों ने प्लानिंग बनाकर हत्या की। इस वारदात के पीछे की वजह एक नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो निकालना थी। सुहास की इस बात से गुस्साए लड़की के पिता ने कुल्हाडी निकाली और कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से मार डाला। मृतक सुहास और उस नाबालिग लड़ी के परिवार कोलीवाडा इलाके में एक-दूसरे के पड़ोसी थे। करीबन डेढ़ महीने के बाद इस हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा पाई है।

पढ़ें: यूपी में दरोगा बना हैवान, बेकसूर नाबालिग को पीटकर तोड़ डाला पैर, वीडियो

ऐसे प्लान बनाकर की गई थी हत्या
सुहास बीते 16 अक्टूबर से यह लापता था। उसकी लाश जंगल में पायी गई थी। कुल्हाडी से वार कर उसे मार डालने के बाद एक गड्डे में उसकी लाश को फेंक दी गई थी। पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज कराया गया था। वसई के स्थानिक अपराध शाखा ने इस मामले में जांच करते हुए शख्स की लाश का फोटो सभी जगह पर लगवाई। जिसके बाद उसके रिश्तेदार ने उसे पहचान लिया। लाश की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिसमें सुहास धोंडे के साथ मोबाइल पर संपर्क सभी लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान वसई पुलिस ने आरिफ काजी और अंकुश साने को गिरफ्तार किया था।

पिता ने कुल्हाडी से युवक की हत्या, नाबालिग, युवती, महाराष्ट्र पुलिस, हत्या का खुलासा, मुंबई, महाराष्ट्र, हत्या, Murder, crime, crime exposed, maharashtra police

पढ़ें: बच्ची को अपशब्द बोलना पड़ा युवक को भारी, महिलाओं ने चप्पल से सरेराह की धुनाई, वीडियो

नींद की दवा देकर बेहोश किया था
आरोपी आरिफ की नाबालिग बेटी का अश्लील फोटो सुहास धोंडे के मोबाइल से निकाला गया था। इस बात से खफा आरोपी आरिफ ने सुहास को जान से मारने की साजिश रची। अपने ससुर अंकुश साने की मदद से हत्या की साजिश रची और 16 अक्टूबर को सुहास को नींद की दवा देकर बेहोश कर दिया और गाड़ी में बैठाकर जंगल में ले गए। जंगल में ले जाकर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर लाश जंगल में ही फेंक दी।

पढ़ें: देवी मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर नाबालिग युवक को धारदार हथियार से मार डाला गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+