पुणे: देवी मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर नाबालिग युवक को धारदार हथियार से मार डाला गया

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के मांजरी इलाके में एक नाबालिग युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मारा गया यह युवक पिछले 2 सालों में कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। चोरी के कई केस उस पर थे। मगर, युवक को मारा किसने? यह पुलिस के बड़ा सवाल है। उसका शव बुधवार रात करीब 9 बजे मांजरी गाव की मांजराई देवी मंदिर के पीछे सुनसान जगह दिखा।

पुणे, नाबालिग युवक, धारदार हथियार, महाराष्ट्र, सुनसान जगह, वारदात , crime, murder, Pune, Maharashtra

नाबालिग अपराधी की बेरहमी से हत्या
पुलिस के मुताबिक, मांजरी इलाके में इस नाबालिग अपराधी की हत्या संभवत रंजिश के चलते हुई। मृतक की पहचान तुषार मोहन भापकर के रूप में हुई है। पुलिस के लिए अधिक दवाब की बात यह है कि यह अपराधी नाबालिग था। ऐसे में किन अज्ञात हमलावरों द्वारा तेजधार हथियार से वार कर इसकी हत्या कर दी गई, यह पता लगाना भी मुश्किल है। क्योंकि, हत्या करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए थे।

पढ़ें: बच्ची को अपशब्द बोलना पड़ा युवक को भारी, महिलाओं ने चप्पल से सरेराह की धुनाई, वीडियो

कारण तलाशने में जुटी पुलिस
इस वारदात की जांच हडपसर पुलिस कर रही है। वही हमलावरों की खोज कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर दाखिल हुए थे। पुलिस का कहना है कि जो युवक मारा गया है वह यहां मांजरी, महादेव नगर, हड़पसर इलाके में वारदातें कर चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+