बच्ची को अपशब्द बोलना पड़ा युवक को भारी, महिलाओं ने चप्पल से सरेराह की धुनाई, वीडियो
अजमेर। अजमेर के ब्यावर में सब्जी बेच रही बच्ची को अपशब्द कहना एक युवक को भारी पड़ गया। बच्ची की मां ने युवक की चप्पल से जमकर धुनाई कर डाली। इसका वीडियो भी वायरल हो गया, लेकिन पुलिस को अब तक इसकी जानकारी नहीं है।

मामला ब्यावर सिटी थाने की चांग गेट चौकी से चंद कदम की दूरी का है। यहां स्थित सब्जी मण्डी में एक युवक की महिला ने सरेआम जमकर चप्पलों से धुनाई की। बताया जा रहा है कि महिला की बच्ची सब्जी के ठेले पर बैठी थी। इसी दौरान वह युवक आया और सब्जी लेने के बहाने उसे अपशब्द कहने लगा। युवक द्वारा कहे गए अपशब्द बच्ची की मां ने भी सुन लिए। उसने आव देखा न ताव और युवक की धुनाई शुरू कर दी। महिला को मारपीट करते देख पास ही सब्जी बेचने वाली एक महिला और वहां आ गई। दोनों ने जमीन पर पटककर चप्पल और लात-घूंसों से उसकी धुनाई कर दी।
पुलिस नहीं पहुंची
इतना सबकुछ होने के बाद भी पुलिस वहां नहीं पहुंची। राहगीरों ने समझाईश कर महिलाओं को मारपीट से रोका। इसके बाद युवक वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। इस बारे में जब ब्यावर सिटी थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप से जानकारी चाही गई तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जताई और पता करने की बात कही।
पढ़ें: युवती को अकेला पाकर प्रेमी उसके घर पहुंचा, गला दबाकर उसे मारा और फिर खुद भी फंदे पर झूल गया












Click it and Unblock the Notifications