यूपी में दरोगा बना हैवान, बेकसूर नाबालिग को पीटकर तोड़ डाला पैर, वीडियो

मऊ। यूपी में मऊ जिले से दरोगा की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मोहम्दाबाद गोहना थाना की चौकी के इंचार्ज ने बेकसूर नाबालिग युवक को पीटा। इतना पीटा कि युवक का पैर टूट गया। दरोगा की इस करतूत के बाद कुछ वीडियो सामने आए हैं। वीडियोज पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Viral VIDEO, उत्तर प्रदेश, crime, uttar pradesh police, uttar pradesh, यूपी में दरोगा, हैवान, मऊ, यूपी, सनसनीखेज वारदात, Crime by UP police

दरोगा ने नाबालिग का पैर तोड़ दिया
जानकारी के मुताबिक, एकौना गांव में किसी बात को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हुई थी। सूचना मिलते ही कोइरियापार पुलिस चौकी के इंचार्ज "बेचू" वहां पहुंचे। लोगों के नहीं मिलने पर चौकी के इंचार्ज ने एक युवक को बुलाकर उससे विवाद करने वाले लोगों का घर दिखाने को कहा। युवक के डर जाने पर चौकी इंचार्ज उसे ही पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। फिर युवक को जमकर ​पीटा। उसका पैर भी तोड़ दिया। इस की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो आनन-फानन में चौकी पहुंचे। लेकिन उससे पहले ही चौकी इंचार्ज ने घायल युवक का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

पढ़ें: मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा बदमाश अस्पताल से फरार, दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड
अब पुलिस खुद जिला अस्पताल में उक्त युवक का इलाज करा रही है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि दरोगा पर युवक की मारपीट के आरोप झूठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+