Arun Gawli Love Story: दाऊद के दुश्मन डॉन ‘Daddy’ को दिल दे बैठी मुस्लिम लड़की, बदला धर्म, बनीं गवली की ‘आशा’
Arun Gawli Love Story: मुंबई की गलियों में एक वक्त ऐसा था जब 'डैडी' के नाम से जाना जाने वाला अरुण गवली का खौफ हर दिल में बसता था। दगड़ी चॉल का ये 'अभेद्य किला' न सिर्फ अंडरवर्ल्ड का गढ़ था, बल्कि एक ऐसी प्रेम कहानी का भी साक्षी बना, जिसने धर्म, परिवार और गैंग की दीवारों को तोड़ दिया।
4 सितंबर 2025 को जब अरुण गवली 17 साल की जेल के बाद बायकुला की दगड़ी चॉल लौटे, तो गुलाब की पंखुड़ियों और समर्थकों के जोश के बीच उनकी वापसी ने फिर से सुर्खियां बटोरीं। लेकिन आज हम बात करेंगे उस लव स्टोरी की, जिसमें एक मुस्लिम लड़की, ने गवली के लिए अपना धर्म बदला और बन गईं दगड़ी चॉल की 'मम्मी' आशा गवली। तो चलिए, जानते हैं इस खतरनाक डॉन की दिलकश प्रेम कहानी...

Don Daddy Affair- प्यार की शुरुआत: बायकुला की गलियों में नजरें मिलीं
अरुण गवली, जिन्हें बाद में 'डैडी' के नाम से जाना गया, और जुबैदा मुजावर (Zubeda Mujawar) की मुलाकात बायकुला की तंग गलियों में हुई। दोनों एक ही इलाके में रहते थे, और जैसा कि अरुण ने एक बार कहा था, 'हम प्यार में थे, और इसे बयान करने के लिए बहुत कम शब्दों की जरूरत थी।' नजरों का वो मासूम मिलन धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। अरुण, जो उस वक्त क्रॉम्पटन ग्रीव्स में काम करते थे और धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड की दुनिया में कदम रख रहे थे, ने जुबैदा के दिल में अपनी जगह बना ली। लेकिन ये रास्ता आसान नहीं था।

प्यार के दुश्मन: परिवार, धर्म और गैंग
जुबैदा का परिवार, जो पुणे के पास वडगांव मावल से था, इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। कारण? जुबैदा की मुस्लिम और अरुण की हिंदू पहचान। दूसरी तरफ, अरुण के गैंग के सीनियर मेंबर्स, रामा नाइक और बाबू रेशम, भी इस रिश्ते को पसंद नहीं करते थे। गैंग में एक मुस्लिम लड़की का आना उनके लिए स्वीकार्य नहीं था। लेकिन अरुण गवली वही शख्स थे, जिन्होंने दाऊद इब्राहिम जैसे डॉन से टक्कर ली थी - तो क्या वो परिवार और गैंग के विरोध से डरने वाले थे?

आखिरकार, प्यार की जीत हुई। अरुण और जुबैदा ने भागकर शादी कर ली। जुबैदा ने हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर आशा गवली रख लिया। ये शादी न सिर्फ दो दिलों का मिलन थी, बल्कि दगड़ी चॉल में एक नई 'Mummy' के उदय की शुरुआत थी।

Dagdi Chawl Mummy Asha Gawli- आशा गवली: 'मम्मी' बनने का सफर
शादी के बाद आशा ने न सिर्फ गृहस्थ जीवन संभाला, बल्कि अरुण के बार-बार जेल जाने पर गैंग और घर की कमान भी थाम ली। 1984 में जब अरुण को गिरफ्तार किया गया, तब आशा अपनी बेटी गीता को लेकर गर्भवती थीं। उस वक्त वो अकेली थीं, न कोई अनुभव, न कोई रास्ता। लेकिन आशा ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पुलिस की गाड़ियों का पीछा किया, ताकि अरुण को 'एनकाउंटर' में न मार दिया जाए। धीरे-धीरे वो दगड़ी चॉल में 'मम्मी' के नाम से मशहूर हो गईं - एक ऐसी महिला, जिसे सम्मान और डर दोनों मिलता था।
आशा ने न सिर्फ गैंग की गतिविधियों में अरुण का साथ दिया, बल्कि 2004 में उनके विधायक चुनाव में प्रचार की कमान भी संभाली। उनकी बेटी गीता ने भी मां-बाप के नक्शेकदम पर चलते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम में पार्षद का पद संभाला। आशा की ताकत का अंदाजा इस बात से लगता है कि जब अरुण जेल में थे, तब उन्होंने दगड़ी चॉल को एक किले की तरह संभाला, जहां उनका हर फैसला कानून बनता था।

Arun Gawli and Dawood Rivalry- दाऊद से दुश्मनी, दगड़ी चॉल का किला
अरुण गवली की जिंदगी सिर्फ प्यार की कहानी नहीं, बल्कि खून-खराबे और सत्ता की जंग का भी हिस्सा है। 1970 के दशक में अरुण ने बायकुला कंपनी के साथ अंडरवर्ल्ड में कदम रखा। पहले वो दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के लिए काम करते थे, लेकिन 1988 में रामा नाइक की हत्या के बाद, जिसे अरुण ने दाऊद का षड्यंत्र माना, दोनों के बीच खूनी जंग छिड़ गई। अरुण ने दगड़ी चॉल (Dagdi Chawl)को अपने साम्राज्य का गढ़ बनाया, जहां से वो न सिर्फ अपराध की दुनिया चलाते थे, बल्कि गरीबों की मदद कर 'रॉबिनहुड' बन गए।
दाऊद की बहन हसीना पारकर के पति इब्राहिम पारकर की हत्या और 1992 के जेजे हॉस्पिटल शूटआउट ने उनकी दुश्मनी को और गहरा कर दिया। 1992 में इब्राहिम पारकर की हत्या अरुण गवली की गैंग के चार सदस्यों द्वारा की गई थी। इस अपराध में गवली गैंग के सदस्य-जैसे श्रेलेश हडलनकर और बिपिन शेर (Subhash Haldankar और Bipin Shere) शामिल थे। लेकिन इस सबके बीच, आशा गवली उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। उनकी प्रेम कहानी ने न सिर्फ धर्म की दीवारें तोड़ीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड की दुनिया में भी एक मिसाल कायम की।

Arun Gawli Return 2025- जेल से वापसी: 2025 में फिर सुर्खियों में
17 साल की सजा काटने के बाद, सितंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने अरुण गवली को 2007 के एक हत्या मामले में जमानत दे दी। गणेश महोत्सव के दौरान बायकुला लौटे गवली का स्वागत फूलों और जोश के साथ हुआ। आज 70 साल की उम्र में भी गवली का रुतबा बरकरार है। उनकी प्रेम कहानी और दगड़ी चॉल का किला अब भी लोगों की जुबान पर है।
ये भी पढ़ें- Arun Gawli कौन है? जो कहलाया अपराध जगत का 'डैडी’, 10 हत्याओं का गुनाहगार 17 साल बाद क्यों जेल से रिहा?
बॉलीवुड में 'डैडी' की गूंज
अरुण गवली की जिंदगी ने बॉलीवुड को भी प्रेरित किया। 2015 की मराठी फिल्म 'दगड़ी चॉल' और 2017 की हिंदी फिल्म 'डैडी' (अर्जुन रामपाल अभिनीत) उनकी कहानी पर बनीं। नेटफ्लिक्स की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में गणेश गायतोंडे का किरदार भी गवली से प्रेरित था। लेकिन इन सबके बीच, आशा और अरुण की लव स्टोरी एक ऐसी दास्तां है, जो गैंगवॉर और अपराध की दुनिया में भी प्यार की ताकत को दिखाती है।
ये भी पढ़ें- Arun Gawli Family: दाऊद को टक्कर देने वाला डॉन 'Daddy’ की पत्नी 'Mummy’ पर कितने मुकदमे? क्या करते हैं बच्चे?
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications