Sanchita Ugale Death: 'मेरा दिल टूटा, मैं बहुत रोई', क्यों कही थी संचिता ने ये बात? पर्दे के पीछे है काला सच!
Sanchita Ugale Death News Big Reveals: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उभरती हुई एक युवा प्रतिभा हमेशा के लिए चुप हो गई। 14 जून 2026 की शाम को 30 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके बेडरूम में संचिता का शव बरामद हुआ। पास में न कोई नोट न कोई मौत की अहम वजह उजागर। बेटी की लाश देख माता-पिता और बहन शॉक रह गए।
'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' से लेकर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' तक संचिता ने अपनी अभिनय ने जादू बिखेर दिया। संचिता ने अप्रैल 2025 में एक इंटरव्यू में खुलकर बताया था कि मेरा दिल टूट गया था। मैं बहुत रोई। यह बयान उनके करियर के एक बड़े सेटबैक से जुड़ा था। आइए विस्तार से समझते हैं कि क्या था वो मामला और पर्दे के पीछे इंडस्ट्री का वो काला सच जो अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। क्या यही थी मौत की अहम वजह? आइए जानते हैं...

'मेरा दिल टूट गया था', सेटबैक की पूरी कहानी, पर्दे के पीछे का काला सच
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक अप्रैल 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, संचिता ने खुलासा किया कि वे टीवी शो 'दीवानी' (Deewani) में लीड रोल के लिए चुनी गई थीं। एग्रीमेंट साइन हो चुका था, शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में उन्हें अचानक रिप्लेस कर दिया गया।

संचिता ने कहा कि मैं लीड रोल के लिए सिलेक्ट हुई थी। एग्रीमेंट साइन कर लिया था। शूटिंग शुरू करने वाली थी, लेकिन फाइनल स्टेज में मुझे रिप्लेस कर दिया गया। मेरा दिल टूट गया। मैं बहुत रोई। लेकिन समय के साथ मैंने धैर्य, भगवान पर भरोसा और आगे बढ़ने का महत्व सीखा। यह अनुभव टीवी इंडस्ट्री की क्रूर हकीकत को उजागर करता है। एक दिन आप लीड एक्ट्रेस बनने की तैयारी कर रहे हैं, दूसरे दिन कोई और आपकी जगह ले लेता है। अनिश्चितता, कॉम्पिटिशन और प्रोडक्शन हाउस के फैसले अभिनेताओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालते हैं। संचिता ने इस घटना को स्वीकार करते हुए भी सकारात्मक रहने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी घाव शायद गहरे थे।

संचिता उगले का सफर: सपनों से स्क्रीन तक
संचिता उगले महाराष्ट्र के सांगमनेर से आईं। निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली संचिता ने बचपन से टीवी देखकर अभिनय का सपना देखा। थिएटर से शुरुआत की, छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं, कंटिन्यूटी आर्टिस्ट बनीं और मेहनत से आगे बढ़ीं।

क्या-क्या रोल निभाए?
- कुमकुम भाग्य : दीया टंडन का रोल (2023-2025)। इस शो को उन्होंने जीवन बदलने वाला अनुभव बताया। लगभग 1.5 साल तक इस शो ने उन्हें पहचान दी और परिवार का सपोर्ट हासिल कराया।
- वागले की दुनिया : रुचिता जेटली।
- दिलवाली दूल्हा ले जाएगी : मुख्य भूमिका 'सुकून' (सोराब बेदी के साथ)। यह रोल उनकी एक्टिंग रेंज को दिखाता था।
- छावा (2025) : युवा तारा रानी (ताराबाई) का किरदार : विक्की कौशल के साथ।
- साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट : मनोज बाजपेयी के साथ।
संचिता सकारात्मक सोच रखती थीं। इंटरव्यूज में कहा था कि सपने सच होते हैं अगर धैर्य, मेहनत और डेडिकेशन हो।" हाल ही में इंस्टाग्राम पर वे खुशमिजाज नजर आ रही थीं, गानों पर नाचती हुई रील्स पोस्ट कर रही थीं। लेकिन सोशल मीडिया सिर्फ बाहरी चेहरा दिखाता है।

मौत की वजह: पुलिस जांच क्या कहती है?
मुंबई के नालासोपारा ईस्ट, आचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। 14 जून 2026 को शाम 7 से 7:30 बजे के बीच उन्होंने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और कथित तौर पर साड़ी से छत के पंखे से लटककर जान दे दी। परिवार ने उन्हें वसई-विरार नगर निगम अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अचोले पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद बाग के अनुसार, मौके से कोई नोट नहीं मिला। पिता माछेंद्र उगाले की शिकायत पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच जारी है। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे













Click it and Unblock the Notifications