पाकिस्तान टीम में नेपोटिज्म? घटिया प्रदर्शन के बाद भी आलिया रियाज टीम में, दिग्गज क्रिकेटर के घर शादी का फायदा

Aliya Riaz: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार संघर्ष कर रही है। टीम के चयन और प्रदर्शन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। महिला टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इसी बीच अनुभवी ऑलराउंडर आलिया रियाज एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों का दावा है कि खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें लगातार मौके मिलते रहे हैं और इसकी वजह उनका क्रिकेट जगत के एक बड़े परिवार से जुड़ाव है। हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई आधिकारिक प्रमाण मौजूद नहीं है।

aliya riaz

कौन हैं आलिया रियाज?

रावलपिंडी में जन्मी आलिया रियाज 2014 से पाकिस्तान महिला टीम का हिस्सा हैं। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और मध्यम गति की गेंदबाज हैं। पिछले एक दशक में उन्होंने पाकिस्तान के लिए कई ICC टूर्नामेंट खेले हैं और टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

कैसा रहा है प्रदर्शन

टी20 इंटरनेशनल में उनको पाकिस्तानी टीम में बतौर ऑल राउंडर शामिल किया जाता है और मुकाबले भी काफी खेले हैं। आलिया ने 111 टी20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान सिर्फ 1300 से ज्यादा रन बना पाई हैं। इसमें उनके बल्ले से महज दो फिफ्टी आई हैं। गेंदबाजी में आलिया ने महज 20 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में टीम में उनकी उपस्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वकार यूनुस के परिवार से क्या है रिश्ता?

2024 में आलिया रियाज़ ने क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर अली यूनिस से शादी की थी। अली यूनिस पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनुस के छोटे भाई हैं। इस रिश्ते के बाद आलिया वकार यूनुस के परिवार का हिस्सा बन गईं। इस रिश्ते की वजह से उनको टीम में प्राथमिकता मिलने के आरोप लग रहे हैं। फैंस उनके आंकड़ों पर बात करते हुए नेपोटिज्म को बढ़ावा देने की बात करते हैं।

बहस का असली केंद्र क्या है

प्रदर्शन पर उठे सवाल नेपोटिज्म पर आकर रुकते हैं। यदि कोई खिलाड़ी लंबे समय तक टीम में बना रहता है, तो उससे लगातार योगदान की अपेक्षा की जाती है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के हालिया नतीजों को देखते हुए चयनकर्ताओं पर दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में आलिया रियाज़ जैसी वरिष्ठ खिलाड़ियों की भूमिका और प्रदर्शन दोनों पर सवाल उठना भी तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+